Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप का शेड्यूल देखकर भड़के वीरेंद्र सहवाग, ये रही वजह

भारतीय टीम के इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के बीच आईसीसी ने मंगलवार को क्रिकेट एशिया कप 2018 का शेड्यूल जारी कर दिया। एशिया कप 2018 के कार्यक्रम के जारी होने के साथ ही अब हर किसी की नजरें 19 सितंबर को होने वाले दो सबसे बड़ी चिर विरोधी टीमें भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर लग गई है।

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच 19 सितंबर को मुकाबला

इस बार यूएई में होने जा रहे एशिया कप का आगाज 15 सितंबर को बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच होने वाले मैच के साथ होगा। लेकिन इस एशिया कप में सभी की नजरें भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच पर है। भारत और पाकिस्तान की टीमें करीब 15 महीनों के बाद 19 सितंबर को आमने-सामने होंगी।

एशिया कप में भारत के लगातार खेलने होंगे दो मैच

लेकिन इस बीच आईसीसी ने जो एशिया कप का कार्यक्रम जारी किया है उसमें भारतीय टीम का पाकिस्तान से होने वाले मैच से पहले दिन भी एक मैच रख दिया है। ऐसे में भारतीय टीम को 18 सितंबर को क्वालिफायर टीम के खिलाफ मैच खेलने के अगले ही दिन बिना किसी आराम के 19 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए उतरना है।

एशिया कप के शेड्यूल से वीरेन्द्र सहवाग हुए नाराज

आईसीसी ने भारतीय टीम के दो मैचों के बीच कोई ब्रेक नहीं दिया जिसको लेकर भारत के पूर्व बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने निराशा जतायी है। वीरेन्द्र सहवाग ने इसको लेकर कहा कि

“मैं शेड्यूल को देखकर वास्तव में चौंक गया हूं। क्योंकि कौनसा वो देश है जो इन दिनों बैक टू बैक मैच खेलता है। इंग्लैंड में टी-20 मैचों के दौरान भी दो दिनों का अंतराल था और यहां पर तो वनडे मैच है वो भी दुबई के गर्म मौसम में और वो भी बिना किसी ब्रेक के। तो मुझे तो नहीं लगता है कि ये सही शेड्यूल है।”

वनडे मैच में रिकवरी के लिए चाहिए होते हैं 24 से 48 घंटे

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए वीरेंद्र सहवाग ने कहा, कि

यहां पर बैक टू बैक मैच नहीं होने चाहिए। अगर बीसीसीआई को कुछ रद्द करना था तो एसेक्स के खिलाफ चार दिवसीय अभ्यास मैच को तीन दिन में बदलने की बजाय एशिया कप के क्वालिफायर मैच होना चाहिए था। इन दिनों एक खिलाड़ी को वनडे मैच खेलने के लिए कम से कम 48 घंटे रिकवरी के लिए चाहिए, क्योंकि आपको 3 से 5 घंटे तो फील्ड में बिताने होते हैं, जिसके बाद अगर दो घेटे बल्लेबाजी करनी पड़ी तो आपको 5-5 घंटे मैदान में खर्च करने होंगे। तो इससे रिकवर होने के लिए 24 से 48 घंटे लगते हैं।”

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत के खिलाड़ी होंगे थके

वीरू ने आगे कहा कि

जब भारतीय टीम सितंबर में दुबई में एशिया कप में खेलेंगे, तो वहां पर बहुत ज्यादा गर्मी होगी और इससे खिलाड़ियों में रिकवरी में बाधा होगी। पाकिस्तान एक अच्छी शेप में होगा तो भारतीय खिलाड़ी थक जाएंगे।

और अगर हम वो मैच हारते हैं तो फिर हमारे सामने एक बड़ी मुश्किल आ जाएगी। और हम जब भी पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हैं तो बहुत भावुक होते हैं। हम हमेशा ही चाहते हैं कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करें। लेकिन अगर भारतीय खिलाड़ी थके होंगे तो पाकिस्तान को निश्चित रूप से फायदा होगा।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post एशिया कप का शेड्यूल देखकर भड़के वीरेंद्र सहवाग, ये रही वजह appeared first on SportzWiki Hindi.