खेल डेस्क। भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड टीम के सलामी बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक ने फॉर्म में वापसी करते हुए मेहमान टीम के सामने परेशानी खड़ी कर दी है।
अब फुटबॉल में अपनी बादशाहत साबित करना चाहते हैं बोल्ट, इस टीम के साथ कर रहे हैं करार
इंग्लैंड के दिग्गज सलामी बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक ने इंग्लैंड लॉयन्स की ओर से इंडिया-ए के खिलाफ चार दिवसीय अनधिकृत टेस्ट मैच में 180 की बड़ी पारी खेल भारतीय टीम के सामने खतरे की घंटी बजा दी है।
हालांकि मैच के दूसरे दिन वह अपना दोहरा शतक बनाने से चूक गए। वह 180 रन बनाने के बाद अंकित राजपूत की गेंद पर बोल्ड हो गए। अपनी पारी के दौरान इस सलामी बल्लेबाज ने 268 गेंदों का सामना करते हुए 26 चौके लगाए।
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम में हुए ये तीन बड़े बदलाव
उन्होंने तीन मैचों की वनडे सीरीज के अन्तिम मुकाबले से बाहर हुए डेविड मलान (74) के साथ तीसरे विकेट के लिए 181 रन की साझेदारी की। इससे पहले उन्होंने निक गबिंस (73) के साथ दूसरे विकेट के लिए 155 रनों की साझेदारी की थी।
WWF से जुड़े वे सवाल जिनके बारे में आप जानता चाहते हैं, उत्तर जानकर रह जाएंगे हैरान
इंग्लैंड की टीम ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट के नुकसान पर 310 रन बनाए थे। दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम का स्कोर सात विकेट पर 391 रन कर दिया है।
फीफा विश्व चैम्पियन फ्रांस के खिलाड़ियों का अपने देश में हुआ नायकों की तरह सम्मान
भारतीय टीम की ओर से अभी तक सबसे सफल गेंदबाज मोहम्मद सिराज रहे। जिन्होंने 77 रन पर तीन विकेट हासिल किए। जबकि अंकित राजपूत 54 पर पर दो विकेट हासिल करने में सफल रहे। शाहदाब नदीम और नवदीप सैनी को एक-एक विकेट मिला।
इस मैच के लिए भारत-ए टीम में अजिंक्या रहाणे और मुरली विजय को भी शामिल किया गया है ताकि उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले अभ्यास का मौका मिल सके। इस दोनों खिलाडिय़ों का भारतीय टेस्ट टीम में चुना जाना लगभग तय है।