दूसरे वनडे में भारत की हार के बाद महेंद्र सिंह धोनी को खूब आलोचनाओं में घेरा जा रहा है क्योंकि कल खेले गए मैच में इन्होंने बहुत खराब प्रदर्शन करते हुए सभी को निराश किया। मैच में इन्होंने 59 गेंदों पर 37 रनों की पारी खेली, जिसमें महज 2 ही चौके लगा पाए। इस कारण इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन भी धोनी की इस बल्लेबाजी को लेकर हैरान है और आलोचना करते हुए देखे गए है।

इससे पहले आपको बता दें कि कल खेले गए मैच में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया जो इनके लिए एकदम सही साबित हुआ। शानदार शुरुआत के बाद जब पहला विकेट गिरा तो लगा कि टीम इंडिया वापसी कर सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और जो रूट ने शतक बनाया तो कप्तान ने 53 रनों की उम्दा पारी खेल डाली। अंतिम में ऑल राउंडर डेविड विली ने 50 रनों की तूफानी पारी खेल स्कोर को 322 तक पहुंचा दिया।
वहीं धोनी पर सवाल उठाते हुए स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट पर हुसैन ने कहा,
“मैंने सोचा था कि व्हाइट-बॉल क्रिकेट में सबसे महान फिनिशर की यह बहुत ही अजीब पारी है। यह वही बल्लेबाज है, जिन्होंने साल 2011 के विश्वकप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ मुंबई में गेंद को बाउंड्री के बाहर पहुंचा कर भारत को जिताया था।”

धोनी के हालिया फॉर्म के बारे में बोलते हुए हुसैन ने कहा कि
“अपने कैरियर के बढ़ते हुए धोनी बहुत बदल रहे है। इस मैच में धोनी को आगे बढ़ने में काफी समय लगा, खासकर जब स्पिन गेंदबाज अटैक कर रहे थे, इसलिए मैं उनकी शुरुआत से आश्चर्यचकित नहीं था, खासकर आदिल रशीद के खिलाफ। लेकिन मैं आश्चर्यचकित था कि जब तक वह सम्भलकर खेले और उसके बाद भी कोई बड़ा शॉट नहीं खेल पाए। हम एमएस धोनी की आलोचना करने वाले कौन हैं?”

इन्होंने यह भी कहा कि मैं उस समय भी आश्चर्यचकित नहीं था कि विराट कोहली ने पूर्व कप्तान का बचाव किया।
“मैच के बाद जब प्रस्तुति के दौरान कप्तान विराट कोहली के धोनी के जवाब से मैं आश्चर्यचकित नहीं था। मेरा विश्वास करो, इस भारतीय टीम में, शासन और संस्कृति यह है कि आप अपने ‘वरिष्ठ खिलाड़ियों’ की आलोचना नहीं करते हैं।”
The post धोनी की धीमी बल्लेबाजी पर गुस्सा हुए नासिर हुसैन, लेकिन भारत की संस्कृति के लिए कही दिल जीत लेने वाली बात appeared first on SportzWiki Hindi.