Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वार्नर और स्मिथ के बिग बैश खेलने पर लगा बैन तो भड़के माइकल क्लार्क ने कही ये बात

डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ पर बैन लगे हुए समय काफी ज्यादा समय हो गया है. लेकिन इसके बाद भी उनके बैन को लेकर काफी ज्यादा बात हो रही है. वही अब उनके समर्थन में ऑस्ट्रेलिया महान खिलाड़ी माइकल क्लार्क आए हैं. उनके मानना है कि अब दोनों खिलाड़ियों को इससे बाहर आने का समय मिलना चाहिए.

अब हमे आगे बढ़ना होगा 

Image result for माइकल क्लार्क

हाल में ही माइकल क्लार्क ने what the duck शो में हिस्सा लिया था. इस दौरान जब उनसे डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ के बैन को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि इसको लेकर काफी ज्यादा समय हो गया है. मुझे लगता है कि जब दोनों खिलाड़ियों ने अपनी सजा मान ली है, तो हमे उन्हें मौका देना चाहिए. वो इससे बाहर आना चाहते है तो हमे उन्हें मौका देना होगा. ये सही समय है कि वो भी इससे आगे बढे और गेम को भी अब इस घटना से आगे बढ़ना होगा.

बिग बैश खेलने पर भी लगी है रोक 

steve smith and david warner will not play in big bash league 2018 | बिग बैश लीग में क्या खेलेंगे स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर? सामने आई ये खबर

बॉल टेम्परिंग विवाद में फंसने के बाद बैन झेल रहे स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर बिग बैश  में नहीं खेलेंगे. बिग बैश लीग के प्रमुख किम मैक्कोनी ने इन दोनों के टूर्नामेंट में खेलने की किसी भी संभावना को खारिज किया.

किम ने कहा कि

“दोनों खिलाड़ियों ने काफी अच्छा काम किया है और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फैसले को स्वीकर किया है. वे बिग बैश में इस सीजन में नहीं खेलेंगे.”

इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के ग्लोबल टी20 कनाडा लीग में खेलने के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इन्हें बिग बैश में खेलने की इजाजत दे देगा. बॉल टेम्परिंग के विवाद के बाद बीसीसीआई ने हालांकि स्मिथ और वॉर्नर को आईपीएल-2018 में खेलने के इजाजत नहीं दी थी.

अब माना जा रहा है कि वॉर्नर कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में हिस्सा ले सकते हैं. सीपीएल की फ्रेंचाइजी सेंट लुसिया ने डी शार्टी की जगह वॉर्नर को शामिल करने का फैसले किया है.

The post वार्नर और स्मिथ के बिग बैश खेलने पर लगा बैन तो भड़के माइकल क्लार्क ने कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.