भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली कल मंगलावर को होने वाले मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में आये, यहाँ विराट ने इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर की जमकर तारीफ की है.
मौसम हमारी सोच से पूरी तरह अलग

विराट ने इंग्लैंड दौरे में जल्दी आने को लेकर कहा, “हम साउथ अफ्रीका दौरे में देर से गये थे, लेकिन हमने बात की और इंग्लैंड में पहले आना का तय किया. पहले आने से हमें परिस्थियों को समझने का फायदा मिलेगा. टेस्ट के हमारे प्रमुख खिलाड़ी इशांत और चेतेश्वर भी यहां जल्दी आ गये है और परिस्थितियों को समझ रहे है.
हमने इस सीरीज से पहले बहुत ज्यादा क्रिकेट नहीं खेली है. हमें यहां जल्दी आकर यहां की परिस्थियों और विकेट को समझने का मौका मिला है. हम सोच रहे थे, कि यहाँ मौसम ठंडा होगा, लेकिन हमारी सोच से मौसम पूरी तरह अलग है.”
हम चाहते है, कि हमारा बल्लेबाजी क्रम रहे फ्लेक्सिबल

विराट ने अपने बल्लेबाजी क्रम को लेकर कहा, “हम चाहते है, कि हमारा बल्लेबाजी क्रम फ्लेक्सिबल हो, कोई भी बल्लेबाज किसी भी क्रम में बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हो, हाँ कभी-कभी बल्लेबाजी क्रम में फेरबदल करने से चींजे पक्ष में नहीं जाती है, लेकिन आपकों अपने खिलाड़ियों को समय देना होता है. हमारा ध्यान अपनी बल्लेबाजी क्रम को फ्लेक्सिबल बनाने की ओर है. हम चाहते है कि कोई भी बल्लेबाज किसी भी क्रम में बल्लेबाजी करने को तैयार रहे.”
जोस बटलर की बल्लेबाजी का उठाता हूं आनंद

विराट कोहली ने आगे अपने बयान में कहा, “मैं जोस बटलर की फॉर्म से आश्चर्यचकित नहीं हूं. उसने पहले भी कई शानदार पारियां खेली है. उसके पास ऐसी क्षमताएं है. इस बार राजस्थान की तरफ से खेलते हुए उसे पूरा मौका मिला था और उसने उस मौके का फायदा भी उठाया. वह अपने ऊपरी क्रम की बल्लेबाजी का लुफ्त उठा रहा है और उसे ऊपरी क्रम में खेलते देखना वाकई में बहुत दिलचस्प रहता है. सच कहू तो मैं भी उसके खेल का बहुत आनंद उठाता हूं.”
मैंने क्रिस वोक्स और मोईन अली के साथ भी आरसीबी में समय बिताया हुआ है. वह दोनों भी एक बहुत अच्छे इंसान और शानदार खिलाड़ी है.
हम दोनों ही देशों के खिलाड़ियों के बीच काफी अच्छे संबंध बन गये है, क्योंकि इंग्लैंड के कई खिलाड़ी ऐसे है जो आईपीएल में खेलते है. मुझे नहीं लगता, कि हम दोनों टीमों के बीच ज्यादा स्लेजिंग देखने को मिलेगी.
The post मौजूदा समय में रोहित नहीं, बल्कि इस खिलाड़ी के खेल को सबसे ज्यादा एंजॉय करते है कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.