इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड में इस बार कई नये कलाकार एंट्री करने जा रहें है इनमें सबसे उपर है जाह्नवी कपूर, सारा अली खान, अनन्या पांडे, जों इस साल में डेब्यू करने जा रही है। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर जल्द ही बड़े पर्दे अपनी नई फिल्म के साथ आने वाली हैं। बॉलीवुड में जाह्नवी कपूर फिल्म धड़क से डेब्यू करने जा रही हैं। बताया जा रहा है की फिल्म धड़क की शूटिंग पूरी हो गयी है अब कलाकार इस फिल्म के प्रमोशन को लेकर काम कर रही है ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर मुख्य किरदार में नजर आएंगे।
फिल्म ने रिलीज होने से पहले काफी दर्शकों के दिलों पर राज कर लिया है बताया गया है की जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसको दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था साथ ही फिल्म का पहला टाइटल ट्रैक रिलीज होते ही सभी दर्शकों के दिलों पर राज कर लिया था। साथ ही फिल्म का दूसरा गाना 'झिंगाट' ने भी काफी धमाल मचा दिया था। फिल्म के प्रमोशन के चलते जाह्नवी कपूर ने हैरान कर देने वाली बात कही है। जाह्नवी कपूर ने बताया कि फिल्म धड़क के डेब्यू से पहले मैंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की प्राइवेट तस्वीरों को डिलीट कर दिया था उसके बाद मैंने अपना अकाउंट पब्लिक किया था।
इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के अलावा ईशान खट्टर भी लीड रोल में नजर आएंगे। ईशान बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर का भाई हैं। फिल्म के बारे में बात करे तो यह फिल्म मराठी फिल्म 'सैराट' की हिंदी रीमेक है और फिल्म धड़क का प्रोडक्शन करन जौहर कर रहे हैं साथ ही इस फिल्म की अधिक शूटिग राजस्थान में ही पूरी की गयी हैं। सिनेमाघरों में यह फिल्म 20 जुलाई को दस्तक देने जा रही हैं।
Herald