Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टॉस हारकर भारत करेगा पहले बल्लेबाजी

स्पोर्ट्स डेस्क:भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम और निर्णायक मैच आज खेला जा रहा है। लेकिन इंग्लैंड ने टॉस जीत कर भारत को पहले बल्लेबाजी करने न्यौता दिया है। दो मैचों दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीतकर इस मुकाबले को बराबर ​कर रखा है। आज का मैच किसी फाइनल मैच से कम नहीं होने वाला है। इससे पहले भारतीय टीम 3 मैचों की टी-20 सीरीज को 2-1 जीत चुकी है। इस मैच में भारतीय टीम में तीन बड़े बदलाव किए हैं। इस मैच के एल राहुल, उमेश यादव और सिद्धार्थ कौल की जगह भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर और विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को शामिल किया गया है।

इंग्लैंड के जैसन रॉय को चोट के कारण बाहर पड़ा और उनकी जगह टीम में जेम्स विन्स को शामिल किया गया है।आज के मैच को जीतने वाली टीम इस सीरी को भी जीत लेगी। आज के मैच सभी भारतीय दर्शकों और भारतीय टीम की नजरें रोहित शर्मा और कुलदीप यादव के प्रदर्शन रहेंगी। अभी तक भारत की और से कुलदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन किया हैं। आज के मैच में को जीतने के लिए भारतीय बल्लेबाजों को अपना शानदार प्रदर्शन करना होगा। इंग्लैंड को एक विशाल लक्ष्य देना होगा। अगर भारतीय टीम अजा का मुकाबला जीत लेती है तो वह लगातार 10वीं द्विपक्षीय सीरीज जीतने का रिकॉर्ड भी बना सकती है। इस सीरीज के खत्म होंने के बाद टेस्ट सीरीज शुरू हो जाएगी। उसके लिए भारतीय टीम की घोषणा नहीं हुई है।

भारत
विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, महेन्द्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक, सुरेश रैना, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, श्रेयस अय्यर, सिद्धार्थ कौल, अक्षर पटेल, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार

इंग्लैंड
इयोन मोर्गन (कप्तान), जेसन राय, जॉनी बेयरस्टा, जोस बटलर, मोईन अली, जो रूट, जैक बॉल, टॉम कुरेन, एलेक्स हेल्स, लियाम प्लंकेट, बेन स्टोक्स, आदिल राशिद, डेविड विली, मार्क वुड



Herald