Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रीलंकाई क्रिकेट मुश्किल में, इन तीन दिग्गजों को दो वनडे और चार टेस्ट के लिए आईसीसी ने किया निलंबित

श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच जसेंट लूसिया में खेले गये दुसरे टेस्ट मैच के दौरान श्रीलंका के कप्तान दिनेश चंदिमल को बॉल टेम्परिंग का आरोपी पाया गया था.

श्रीलंका के कप्तान के साथ टीम के कोच चंडिका हथरूसिंघा और टीम के मैनेजर असुका गुरुसिंघे को भी बॉल टेम्परिंग के मामले पर आरोपी पाया गया है.

तीनों को दो टेस्ट और चार वनडे के लिए किया गया निलंबित 

स्वतंत्र न्यायिक जज माइकल बेलॉफ ने आज श्रीलंका के कप्तान दिनेश चंडीमल, कोच हथरूसिंघा और टीम के मैनेजर असंका गुरुसिंघे को आठ दोषपूर्ण  अंक दिए है, जिसका मतलब है, कि तीनों को दो टेस्ट मैच चार वनडे मैच के लिए निलंबित कर दिया गया है.

ट्वीट कर दी आईसीसी ने जानकारी 

आईसीसी ने अपने एक ट्वीट के जरिये तीनों की सजा का ऐलान किया है. आईसीसी ने बताया है, कि तीनों ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज में भाग नहीं ले पाएंगे.

 

2.3.1 के तहत पाया गया है दोषी 
तीनों पर ही 19 जून को आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन ने बॉल टेम्परिंग का आरोप लगाया था. तीनों को ही आईसीसी कोड ऑफ़ कन्डक्ट 2.3.1 का उल्लंघन करने का दोषी ठहराया था.

आईसीसी आचार संहिता आयोग के अध्यक्ष ने बुधवार, 11 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंस पर सुनवाई की थी और छह घंटे से अधिक यह सुनवाई के बाद, तीनों पर यह दंड निर्धारित किया गया.

अफ्रीका के खिलाफ नहीं हो पाएंगे सीरीज में शामिल 

श्रीलंकाई टीम के यह तीनो ही दिग्गज साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गये पहले टेस्ट मैच में भी शामिल नहीं थे. वही अब यह साउथ अफ्रीका के खिलाफ 20 जुलाई से 24 के बीच होने वाले टेस्ट मैच का भी हिस्सा नहीं हो पाएंगे.

साउथ अफ्रीका की टीम को श्रीलंका के साथ 29 जून से लेकर 12 जून तक वनडे सीरीज खेलनी है और इस वनडे सीरीज के भी शुरूआती चार वनडे मैच तक यह तीनों शामिल नहीं हो पाएंगे.

आपकों बता दें, कि श्रीलंका के मैनेजर और कोच पहली बार इस चीज में फंसे है. वही दिनेश चंदिमल पहले भी साल 2016 में आईसीसी के दोषी पाये जा चुके है.

दिनेश चंदिमल को दोबारा से आरोपी पाये जाने के चलते आईसीसी कॉड ऑफ़ कन्डक्ट 2.2.9 के तहत 10 दोषपूर्ण अंक मिले है.

The post श्रीलंकाई क्रिकेट मुश्किल में, इन तीन दिग्गजों को दो वनडे और चार टेस्ट के लिए आईसीसी ने किया निलंबित appeared first on SportzWiki Hindi.