Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन दो खिलाड़ियों के टीम में नहीं होंने से वनडे सीरीज हार गई भारत

स्पोर्ट्स डेस्क:भारतीय टीम के वनडे सीरीज हारते ही कई खिलाड़ियों ने भारतीय कप्तान और टीम चयन करने वालों पर सवाल खड़े करना शुरू कर दिया है। मैच हारने के बाद विराट कोहली ने इस हार के कई कारण बताए थे। लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने सीरीज हारने के बाद भारतीय टीम प्रबंधन पर जमकर हमला बोला है। इस सीरीज के लिए ऐसी टीम चुनी गई जो किसी भी तरह से संतुलित नजर नहीं आ रही थी। गांगुली ने अपने दो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों लोकेश राहुल और अजिंक्य रहाणे का अभी तक सही तरीके से इस्तेमाल न करने को लेकर अपनी नाराजगी जताई है।

इन दोनों खिलाड़ियों को टीम से बाहर रखना टीम के हमेशा गलत साबित हुआ है। भारतीय टीम इन दिनों अपने शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाजों पर निर्भर है। जिसके कारण मध्यक्रम एकदम कमजोर बन गया है। जब कभी शीर्ष बल्लेबाज जल्दी आउट हो जाते हैं तो मध्यक्रम जल्दी विकेट जाने का दबाव नहीं झेल पाता है और टीम अच्छा स्कोर नहीं बना पाती है। पिछले कुछ समय से टीम के साथ इस प्रकार की समस्या आ चुकी है। गांगुली ने कहा कि टीम को जीत दिलाने में शीर्ष तीन बल्लेबाजों का अच्छे होंने से नहीं बल्कि टीम का मध्यक्रम भी मजबूत होना जरूरी होता है। इस सीरीज के दो मैचों में मध्यक्रम पर दबाव आने से वह ज्यादा देर तक टीक नहीं सका और जल्दी आउट हो गया।

मध्यक्रम में लगातार प्रयोग करने से मजबूत शीर्ष क्रम वाली भारतीय टीम को नुकसान उठाना पड़ रहा है। राहुल और रहाणे ने कई मैचों में शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है लेकिन एक मैच के बाद उन्हे टीम से बाहर बैठा दिया जाता है। इन दोनों को मध्य क्रम में रखने से भारतीय टीम एक दम संतुलित नजर आ सकती है। लगातार प्रयोग करने से कोई भी खिलाड़ी इस जगह ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाता है। इसके साथ गांगुली ने भारतीय टीम को 2019 के विश्व कप के लिए अभी से विकेटकीपर बल्लेबाज को अच्छा प्रदर्शन करने की सलाह दे दी है। विश्व कप जीतन के लिए भारतीय टीम का प्रत्येक पक्ष मजबूत होना चाहिए। इन दोनों खिलाड़ियों को अब टेस्ट सीरीज में खेलने का मौका दिया गया है।



Herald