स्पोर्टस डेस्क। जहां देश-विदेश में इन दिनों फुटबॉल की लोकप्रियता सभी फैंस के सर चढ बोल रही हैं वहीं अब इसके फाइनल मुकाबलें में फीफा का विश्व विजेता बनकर फ्रांस ने एक नया इतिहास लिख दिया हैं। फ्रांस ने फीफा विश्व कप के फाइनल मुकाबले में क्रोएशिया को 4-2 से शिकस्त देते हुए दूसरी बार जीत दर्ज की हैं। इससे पहले वर्ष 1998 में फ्रांस ने फीफा की विश्व चैपिंयनशिप अपने नाम की थी। जहां फीफा विश्वकप के फाइनल मुकाबले में प्रवेश कर क्रोएशिया ने सबको चकित कर दिया वही भारतीय क्रिकेट जगत भी इसकी चर्चाओं से बच ना सका।
दरअसल क्रोएशिया की वर्तमान आबादी 50 लाख हैं और ये बेहद छोटा देश हैं। भारत में इस देश की आबादी से कर्इ गुना शहरों में जनसंख्या निवास करती हैं। क्रोएशिया ने जहां फ्रांस को इस मुकाबले में कडी टक्कर दी थी वही भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर गेंदबाज हरभजन सिंह ने इसका उदाहरण देते हुए देश की सियासत के हुक्मरानों पर तंज कस दिया हैं। हरभजन सिंह ने क्रोएशिया के फाइनल मुकाबले के बाद एक टविट किया हैं जो काफी वायरल हो चुका हैं। भारतीय गेंदबाज हरभजन सिंह ने इस टविट में कहा हैं की ;;तकरिबन 50 लाख लोगो की जनसंख्या वाला देश क्रोएशिया अब फुटबॉल विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेलने जा रहा हैं वहीं हमारी जनसंख्या 135 करोड़ होते हुए भी हम यहां हिंदू-मुसलमान के मुददे को लेकर खेल रहे है।;
हरभजन ने देश की सियासत के हुक्मरानों को उनकी नितियों के विरूद्व आगाह करते हुए लिखा हैं की ;सोच बदलो देश बदलो। हालांकी फीफा विश्व कप में क्रोएशिया ने फाअनल मुकाबला गवां दिया हैं मगर भज्जी के इस टविट ने भारत के राजनेताओं पर खुलेआम थप्पड जड दिया हैं। इस टविट को उनके प्रशंसकों ने काफी पसंद किया हैं। हरभजन सिंह के इस टविट को पढकर काफी लोगो ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की हैं। गौरतलब हैं की देश में चुनावी शंखनाद के साथ-साथ हिंदू-मुस्लिम राजनीति जोर पकडने लगती हैं और भज्जी का ये टविट ऐसे राजनेताओं को आईना दिखाने में कारगर साबित होगा।
Herald