Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए इंग्लैंड में शामिल हुआ ये तूफानी बल्लेबाज

लंदन। भारत और इंग्लैंड के बीच एकदिवसीय शृंखला का तीसरा और अंतिम मैच मंगलवार को लीड्स में खेला जाएगा। यह मैच फाइनल की तरह होगा। इसमें जीतने वाली टीम शृंखला पर कब्जा करेगी। अभी तक दोनों ही टीमें इस शृंखला में एक-एक मैच जीत चुकी है।

जोकोविक ने विम्बलडन खिताब जीत इस महान खिलाड़ी को छोड़ा पीछे

दोनों ही टीमों ने इस मैच के लिए कमर कस ली है। इंग्लैंड ने तो इस मैच के लिए फार्म में चल रहे जेम्स विन्स को टीम में शामिल किया गया है। जबकि डेविड मलान और सैम कुरेन को टीम से बाहर कर दिया है। हालांकि भारत-ए के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए मलान को इंग्लैंड लॉयन्स टीम में जगह दी गई है।

क्रोएशिया का सपना तोड़ फ्रांस दूसरी बार बना फीफा विश्व चैम्पियन,विजेता को मिले करीब 260 करोड़ रुपए

विन्स को हाल ही में घरेलू मैचों में किए गए शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। हैम्पशर के विन्स ने हाल ही में सीमित ओवरों के मैच में समरसेट के खिलाफ 109 और योर्कशायर के खिलाफ 171 रन की पारियां खेल इंग्लैंड के चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

परेरा की फिरकी में फंस द.अफ्रीका ने बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड, श्रीलंका ने जीता पहला टेस्ट

योर्कशायर के खिलाफ खेले गए मैच में विंस ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए केवल 126 गेंदों पर ही यह शतकीय पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 20 चौके और तीन छक्के लगाए।

हालांकि टीम में शामिल होने के बावजूद विन्स को अंतिम एकादश में जगह मिलने की संभावना काफी कम है, क्योंकि इंग्लैंड के बल्लेबाज अभी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। जेम्स विन्स इंग्लैंड की ओर से 13 टेस्ट और पांच वनडे खेल चुके हैं। जिनमें उन्होंने क्रमश: 548 और 104 रन बनाए हैं।

स्टेफी ग्राफ के बाद विम्बलडन खिताब जीतने वाली दूसरी जर्मन खिलाड़ी बनी कर्बर, सेरेना का टूटा सपना

तीसरे मैच के लिए इंग्लैंड की वनडे टीम : इयोन मोर्गन ( कप्तान), जैसन राय , जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, मोइन अली, जो रूट, जैक बाल, लियाम प्लंकेट, बेन स्टोक्स, आदिल राशिद, डेविड विली, मार्क वुड, जेम्स विन्स।