स्पोर्ट्स डेस्क:क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसमें खेले जाने वाले हर मैच में कोई ना कोई नया रिकॉर्ड बनता है और कोई पूरना रिकॉर्ड टूटता है। क्रिकेट में कौनसा रिकॉर्ड कब बन जाएं इसके बारे में किसी को भी पता नहीं रहता है। प्रत्यके मैच में कोई ना कोई खिलाड़ी अपने नाम एक नया रिकॉर्ड बना ही लेता है। इन दिनों पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेले जा रही 5 मैचों की वनडे सीरीज में पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने एक सीरीज में कई विश्व रिकॉर्ड बना दिए है। पाकिस्तान में इस सीरीज को 5 0 से जीत लिया है।
इस सरीजी में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों ने अपनी टीम को जीत दिलाने के सबसे ज्यादा रनों का योगदान दिया है। इस सीरीज के चौथे मुकाबले में दोहरा शतक जड़ने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज फखर जमां ने पांचवे और अंतिम मैच में 85 रनों कि शानदार पारी खेलकर अपने नाम एक नया विश्व रिकॉर्ड बना लिया है। इस सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास में दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है। दोहरा शतक लगाने के साथ चौथे मैच में वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी करने का विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।फखर ने वनडे की 18वीं पारी में 85 रनों की पारी खेलकर वनडे में सबसे कम पारी खेलकर 1000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है।
वनडे में सबसे कम पारी खेलकर 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड पहले वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स के नाम था। विवियन ने वनडे की 21 पारी खेलकर 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर रखा था। इससे पले विवियन को रिकॉर्ड तोड़ने में भारतीय कप्तान कोहली थोड़ा सा चुक गए थे। कोहली ने 1000 रन बनाने के लिए 24 पारियां खेली थी। 21 पारी में 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड पीटरसन के नाम भी है। इस सीरीज में पाकिस्तान की सलामी बल्लेबाज फखर ने इस सीरीज में सबसे ज्यादा 515 रन बनाएं है।
Herald