Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत से टेस्ट सीरीज जीतने के लिए इस गेंदबाज का संन्यास तुड़वा सकता है इंग्लैंड

खेल डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच सीमित ओवरों की शृंखलाएं समाप्त हो चुकी हैं। टी-20 में जहांं भारतीय टीम ने 2-1 से सीरीज पर कब्जा किया वहीं मेजबान टीम ने एकदिवसीय क्रिकेट शृंखला पर उसी अंतर से कब्जा कर टीम इंडिया से बदला लिया।

अब दोनों देेशों के बीच पांच मैचों की टेस्ट शृंखला खेली जाएगी। ये सीरीज 1 अगस्त से शुरू होगी। इस सीरीज के लिए दोनों ही टीमों ने अपनी ओर से तैयारियां पूरी कर ली है।

मेजबान टीम भारतीय बल्लेबाजों पर काबू करने लिए इस सीरीज में स्पिन विभाग पर विशेष ध्यान दे रही है। इसके लिए तो वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके आदिल रशीद को अपनी टीम में शामिल करने की योजना बना रही है।

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में किए गए शानदार प्रदर्शन को देखते हुए इंग्लैंड के चयनकर्ता आदिल रशीद से संन्यास तोडऩे की गुजारिश कर सकते हैं।

रशीद ने भारत के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों में 6 विकेट हासिल कर मेजबान टीम को शृंखला जितवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। एक मैच में तो रशीद ने कप्तान विराट कोहली को आश्चर्यजनक रूप से बोल्ड किया था।

रशीद अपने टेस्ट करियर में केवल दस मैच ही खेल सके हैं। इसमें उन्होंने 42 से अधिक की औसत से 38 विकेट हासिल किए हैं। रशीद ने अपना अन्तिम टेस्ट मैच भारत के खिलाफ ही दो साल पहले खेला था।

टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के बल्लेबाजों को काबू करने के लिए भारतीय टीम ने भी स्पिन का जाल बुना है। इसके लिए भारत ने अपनी टीम में रविचन्द्रन अश्विन, रवीन्द्र जडेजा और कुलदीप यादव की तिकड़ी को जगह दी है।

कुलदीप यादव ने इंग्लैंड के खिलफ सीमित ओवरों की सीरीजों में शानदार प्रदर्शन किया था। वनडे में उन्होंने तीन मैचों में नौ विकेट हासिल किए थे। इसमें पहले मैच में तो उन्होंने छह विकेट लेकर अपने वनडे कॅरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।