भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा सीमित ओवर की क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाज माने जाते हैं। रोहित शर्मा ने अब तक के अपने करियर में कई मील के पत्थर को छुआ है। हिटमैन के नाम से विख्यात रोहित शर्मा भारत ही नहीं मौजूदा समय में विश्व क्रिकेट के सबसे शानदार लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट के बल्लेबाज हैं।

रोहित शर्मा के जबरदस्त करियर के बीच बना शर्मनाक रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने अब तक जिस तरह से अपने करियर को बनाया है उसमें उनके साथ बुरे रिकॉर्ड बहुत ही कम जुड़े हैं। रोहित शर्मा के इस जबरदस्त करियर के बीच आयरलैंड के खिलाफ एक बहुत ही शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ गया है। रोहित शर्मा अपने टी-20 क्रिकेट में बड़े बल्लेबाज तो माने ही जाते हैं लेकिन साथ ही एक बुरे रिकॉर्ड में भी वो सबसे आगे जा पहुंचे।

आयरलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा शून्य पर हुए थे आउट
आयरलैंड के खिलाफ भारत के कप्तान विराट कोहली ने एक साथ कई ज्यादा बदलाव किए। कोहली के इन बदलावों में टीम संयोजन के साथ ही बल्लेबाजी क्रम भी रहा। इस मैच में विराट कोहली ने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को ना भेजकर खुद ओपनिंग करने पहुंचे। ऐसे में रोहित शर्मा को नंबर चार पर खेलने का मौका मिला। रोहित शर्मा नंबर चारपर बल्लेबाजी करने तो आए तो लेकिन शून्य के स्कोर पर ही केविन ओ,ब्रायन की गेंद पर चलते बने।

भारत की ओर से टी-20 में सबसे ज्यादा शून्य रोहित के नाम
रोहित शर्मा इस शून्य के साथ ही अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड कायम कर गए जो कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं कर सका है। रोहित शर्मा ने टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड बनाया है। रोहित शर्मा भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 19 बार शून्य का रिकॉर्ड बनाने के मामले में हरभजन सिंह के साथ संयुक्त रूप से आ पहुंचे हैं।

19 शून्य के साथ भज्जी और रोहित संयुक्त रूप से पहले स्थान पर
रोहित शर्मा ने पहले मैच के दौरान एक धमाकेदार पारी खेली थी। रोहित ने पहले मैच में सलामी बल्लेबाज के तौर पर 97 रन बनाए लेकिन उनकी इस शानदार फॉर्म के बीच उन्हें अगले ही मैच में कप्तान विराट कोहली ने नंबर चार पर धकेल दिया। और रोहित के लिए कोहली का फैसला महंगा साबित हुआ और रोहित के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post विराट कोहली के एक गलत फैसले की वजह से करियर का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड बना गये रोहित शर्मा appeared first on SportzWiki Hindi.