Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मोहम्मद कैफ के बाद भारतीय टीम के ये दिग्गज खिलाड़ी भी जल्द कर सकते है सन्यास की घोषणा

भारतीय क्रिकेट टीम के एक समय के सबसे शानदार फील्डरों में से एक रहे पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने अपने करियर को लेकर शुक्रवार को एक बड़ा फैसला किया है. भारतीय टीम के लिए वनडे और टेस्ट क्रिकेट फॉर्मेट में खेल चुके मोहम्मद कैफ लंबे समय से घरेलु क्रिकेट में सक्रिय हैं, लेकिन आज उन्होंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अलविदा कह दिया. दरअसल, कैफ ने अधिकारिक तौर पर संन्यास की घोषणा कर दी.

आज हम इस आर्टिकल में आपको ऐसे ही कुछ भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो जल्द ही कैफ की तरह अधिकारिक तौर पर संन्यास की घोषणा कर सकते हैं. ये तीन खिलाड़ी जल्द कर सकते हैं संन्यास की घोषणा… 

युवराज सिंह


टीम इंडिया के सिक्स़र किंग कहे जाने वाले युवराज सिंह आईपीएल 11 में भी फ्लाप रहे. उन्हें उम्मीद थी कि आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के दम पर वे टीम इंडिया में जगह बना लेंगे, लेकिन यहां तो हालात और बदतर रहे.

किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलते हुए युवी को सभी मैच में खेलना का मौका भी नहीं मिला. जिन मैचों में मौका मिला उसे युवी भुना नहीं पाए.

युवराज के आउट होने के तरीके से ऐसा लग रहा है कि उनमें अब क्रिकेट नहीं बची है. युवराज सिंह का भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी भी अब मुश्किल है. इसलिए जल्द ही यह दिग्गज खिलाड़ी संन्यास की घोषणा कर सकता है.

गौतम गंभीर

आईपीएल 11 में दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी कर रहे गौतम गंभीर ने अचानक बीच में ही टीम की कमान छोड़ दिया. बीच सीजन में टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद कयास लगाया जाने लगा कि गंभीर जल्द ही संन्यास की घोषणा कर सकते हैं लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ.

हालांकि इस बात में कोई शक नहीं कि गंभीर संन्यास की घोषणा नहीं करेंगे.  जल्द ही ऐसा देखने को मिलेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि अब टीम इंडिया में भी गंभीर के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं, ऐसे में सिर्फ यही आप्शन बचता है.

हरभजन सिंह

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर हरभजन सिंह में भी अब ज्यादा क्रिकेट बचा नजर नहीं आ रहा. आईपीएल 11 में भी भज्जी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा जिससे उन्हें टीम इंडिया में मौका मिलने की कोई गुंजाईश दिखे.

टीम इंडिया के मौजूदा स्पिनर की बात करें तो कुलदीप, चहल, सुन्दर. जडेजा, अश्विन सभी फार्म में हैं ऐसे में भज्जी संन्यास लेना ही मुनासिब समझेंगे.

The post मोहम्मद कैफ के बाद भारतीय टीम के ये दिग्गज खिलाड़ी भी जल्द कर सकते है सन्यास की घोषणा appeared first on SportzWiki Hindi.