इंटरनेट डेस्क। आज के समय में हर व्यक्ति के लिए धन का महत्व बहुत बढ़ गया है। आज हर कोई व्यक्ति चाहता है कि उसके पास बहुत सारा धन हो। अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए हमें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है। धन प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होती है लेकिन कई बार कड़ी मेहनत के बावजूद व्यक्ति धन कमाने में सक्षम नहीं हो पाता है। इसका कारण आपके घर का वास्तु दोष भी हो सकता है। आप अपने घरमें इन चीज़ों को रखकर वास्तु दोष दूर कर सकते है।
अपने घर की दक्षिण पश्चिम दिशा में हनुमान जी के पंचमुखी रूप की मूर्ति रखें। इस मूर्ति की रोज़ाना पूरा करने से आपके जीवन में हर प्रकार की वित्तीय बाधा दूर हो सकती है।
अपने घर के मुख्य प्रवेश द्वार पर देवी लक्ष्मी और कुबेर देवता की तस्वीर रखें या स्वास्तिक का प्रतीक बनाये। ऐसा करने से आपके घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी।
अपने घर में वास्तु देवता की मूर्ति या तस्वीर रखने से घर के सभी वास्तु दोषों को दूर करने में मदद मिलती है। यह आपके आस-पास के वातावरण को भी शुद्ध करता है और घर में रहने वाले लोगों का मूड अच्छा बना रहता है।
मिटटी से बना हुआ पानी का बर्तन जिसे सुराही के नाम से जाना जाता है, उसे अपने घर की उत्तर दिशा में रखना वित्तीय स्थिति के लिए अच्छा माना जाता है। हालाँकि इसके संबंध में एक बात का ख़ास ध्यान रखें कि यह सुराही हर समय पानी से भरी हुई रहनी चाहिए।
वित्तीय संकट को दूर करने के लिए घर में धातु से बनी मछली और कछुए को रखना भी शुभ माना जाता है। यह कहा जाता है कि घर में इनका होना सभी घरेलू समस्याओं को दूर करता है और आपके परिवार को स्वस्थ भी रखता है।
Herald