Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्टार बल्लेबाज लोकेश राहुल ने बताया कौन सी पारी और क्यों है उनके लिए खास

मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ इस मुकाबले में शतक बनाने वाले लोकेश राहुल ने बड़ा खुलासा किया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि आखिरकार मैं तिहरी संख्या में पहुँच पाया हूँ। दरअसल ये आईपीएल में कई बार शतक से चुके थे, तो आयरलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे मैच में भी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 70 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ आते ही शतक बना दिया और अब अच्छा अनुभव महसूस कर रहे है।

गौरतलब हो कि लोकेश राहुल जिन्हें टीम इंडिया में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी लगातार मौका नहीं दिया जा रहा है लेकिन ये टी-20 में तो विराट कोहली से भी ज्यादा की औसत से रन बनाते है। अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी के बाद इन्होंने दिनेश कार्तिक के साथ बात करते हुए बड़ा खुलासा किया है।

“यह मेरे लिए एक बहुत ही संतोषजनक समय है। मेरे पास कुछ अंतरराष्ट्रीय शतकीय पारियां हैं लेकिन यह मेरे लिए सबसे ख़ास शतक है। यह मेरे लिए बहुत खास है क्योंकि पिछले दो वर्षों में ये मेरा पहला शतक है,” राहुल ने यहाँ सब साथी बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को बताया है जो बीसीसीआई के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर अपलोड किया गया है।

“मैं आईपीएल में अर्धशतक बना रहा था और टेस्ट मैचों में भी… वनडे टीम से अंदर-बाहर रहा। पिछले एक या डेढ़ साल से चोटों से जूझ रहा था जो काफी कठिन हो रहा था। इसलिये यह पारी मेरे लिये काफी अहम है, “राहुल ने आगे बात करते हुए कहा है।

भारत ने पहला मैच इनके शानदार शतक की बदौलत आसानी से जीता। हालांकि कुलदीप यादव ने भी अच्छी गेंदबाजी की। राहुल भारत के रोहित शर्मा के बाद दूसरे ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दो शतक बनाये है। उन्होंने कहा,

“मैंने आईपीएल में अपनी टीम के लिए अच्छा क्रिकेट खेला। आईपीएल की सफलता ने मुझे बहुत आत्मविश्वास दिया है। मैंने अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत की है। उम्मीद है कि मैं यही फॉर्म जारी रखूंगा और आगे बढूंगा।”

The post स्टार बल्लेबाज लोकेश राहुल ने बताया कौन सी पारी और क्यों है उनके लिए खास appeared first on SportzWiki Hindi.