Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय गेंदबाजी को लेकर जहीर ने दिया बड़ा बयान

स्पोर्ट्स डेस्क। एक अगस्त से भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। बीसीसीआई ने चयनकर्ताओं ने पहले तीन टेस्टों के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। साथ ही इससे पहले भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 और वनडे सीरीज खेली गयी थी। साथ ही इंग्लैंड ने हाल ही में भारत को वनडे श्रृंखला में मात दी है। तीन टेस्टों के लिए 18 सदस्यीय टीम के चयन के बाद भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान का मानना है कि भारत में गेंदबाजी के लिए ऑप्शन है साथ ही उनका कहना है कि उन गेंदबाजों का उपयोग करना चाइये। अभी टेस्टों मैचो के लिए भारतीय टीम चोटिल तेज गेंदबाजों भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की भारतीय टीम के पास इनकी भरपाई करने के लिए मजबूत विकल्प मौजूद हैं।

खबरों के अनुसार बताया जाता है कि गेंदबाजों भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह दोनों तेज गेंदबाज इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की आगामी टेस्ट श्रृंखला के कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे। भारतीय चयनकर्ताओं ने पहले तीन टेस्ट के लिए बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव और शारदुल ठाकुर को टीम में शामिल किया है। साथ ही बताया जा रहा है कि आलराउंडर हार्दिक पंड्या भी टीम में शामिल हैं। भारतीय गेंदबाजों के लिए जहीर का कहना है कि, इंग्लैंड के खिलाफ बुमराह पहले कुछ मैचों के दौरान चोटिल रहेगा और भुवनेश्वर कुमार को भी चोट लगी है जो आगामी सत्र को देखते हुए चिता की बात है। लेकिन मेरा मानना है कि इनकी चोटों के बावजूद पांच मैचों की सीरीज लंबी श्रृंखला है। उन्होंने कहा, ''मेरा मानना है कि जो भी गेंदबाज खेले- जैसे उमेश अच्छा कर रहा है, इशांत सीनियर गेंदबाज है और उसे आगे बढ़कर अगुआई करनी होगी और मोहम्मद शमी का रिकार्ड अच्छा है।

साथ ही जहीर ने कहा, इंग्लैंड के खिलाफ के हमारी पांच मैचों की सीरीज लंबी श्रृंखला है और उम्मीद करता हूं कि हमारे गेंदबाज फिट रहेंगे और पूरी टीम फिट रहेगी। क्योंकि लंबी श्रृंखला में यह जरूरी है कि वे एक टीम के रूप में एकजुट रहें।



Herald