Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रिकी पोंटिंग ने स्टीव स्मिथ को बताया विराट से बेहतर तो भारतीय प्रसंशको ने ऐसे निकाला पोंटिंग पर गुस्सा

बीते दिनों ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और शानदार बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने एक बयान में कहा था कि आज भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज इस कारण है क्योंकि स्टीव स्मिथ आज खेल नहीं रहे है। लेकिन इसके बाद अब विराट के प्रशंसकों ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को सोशल मीडिया पर करारा जवाब दिया है।

गौरतलब हो कि ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान रिकी पोंटिग ने सीधे तौर यही कहा था कि अगर कोहली को सर्वश्रेष्ठ बताया जा रहा है, तो सिर्फ पूर्व स्टीव स्मिथ के क्रिकेट ना खेलने की वजह से। गेंद के साथ छेड़छाड़ के कारण स्मिथ पर एक साल का प्रतिबंध लगा हुआ है इस कारण ये क्रिकेट से दूर है। इस तरह अगर ये आज खेल रहे होते तो पोंटिंग इन्हें ही बेस्ट बताते।

विराट कोहली जिन्हें आज दुनिया का सबसे महान खिलाड़ी कहा जाता है, क्योंकि इन्होंने बहुत कम समय में अपने आपको साबित किया है कि उनके अंदर टैलेंट कूट-कूटकर भरा हुआ है। लेकिन पोंटिंग का यही कहना है कि आज भी स्मिथ कोहली से महान खिलाड़ी है।

पूर्व क्रिकेटर ने एक टेलीविजन कार्यक्रम के दौरान कहा था,”स्टीव स्मिथ इस समय क्रिकेट खेल रहा होता तो दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज के लिए मेरा वोट उनको ही जाता।”

पोंटिंग ने स्मिथ के एशेज सीरीज में किये गए शानदार प्रदर्शन को लेकर बात कही थी जिसके बाद विराट के प्रशंसकों ने उन्हें जमकर लताड़ा है।

यहाँ देखिये सोशल मीडिया की पूरी हलचल

The post रिकी पोंटिंग ने स्टीव स्मिथ को बताया विराट से बेहतर तो भारतीय प्रसंशको ने ऐसे निकाला पोंटिंग पर गुस्सा appeared first on SportzWiki Hindi.