Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी को जन्मदिन की बधाई देते हुए शोयब अख्तर ने पूछ डाला ये सवाल

भारत और पाकिस्तान के बीच साल 2012 से पहले लगातार बहुत मैच खेले जाते थे लेकिन इसके बाद सिर्फ आईसीसी द्वारा आयोजित किये जाने वाले टूर्नामेंट में मुकाबले होते है। जिसमें शोएब अख्तर ने भी टीम इंडिया के खिलाफ क्रिकेट खेला है और भारतीय बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है, लेकिन अब ये संन्यास ले चुके है।

इसी बीच आज भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और लीजेंड कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी का 37वां जन्मदिन है। इस ख़ास मौके पर पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी उन्हें बधाई देना नहीं भूला है। हालाँकि उन्हें बधाई के साथ एक सवाल भी पूछ डाला है।

रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से फेमस शोएब अख्तर ने ट्वीट करते हुए लिखा है,

“जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई हो एमएस धोनी, आपका आगे का समय भी अच्छा निकले। क्या आपको पता है कि धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को कितने मैच जिताए है ?”

यहाँ देखिये शोएब अख्तर का ट्वीट

अख्तर जिन्होंने अपनी टीम पाकिस्तान के लिए साल 1997 से 2011 तक तीनों ही प्रारूपों में क्रिकेट खेला है। इन्हें आज भी रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से जाना जाता है क्योंकि ये दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक है। सबसे तेज गेंद फेंकने का कारनामा भी इनके ही नाम है, जो इन्होंने 161.3 की गति से इंग्लैंड के खिलाफ 2003 विश्व कप में फेंकी थी।

पूरे कैरियर में 46 टेस्ट मैचों में 178 विकेट लिए थे, जबकि 163 वनडे मैचों में 247 विकेट अपने नाम किये थे। इनके अलावा 15 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 19 विकेट अपनी झोली में डाले थे।

वहीं पूर्व कप्तान धोनी इन दिनों इंग्लैंड आये हुए है जहाँ तीन टी-20 मैचों की सीरीज में व्यस्त है और इसके बाद तीन वनडे मैच भी खेलने वाले है। कल दूसरा मुकाबला खेला गया था जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा था।

The post धोनी को जन्मदिन की बधाई देते हुए शोयब अख्तर ने पूछ डाला ये सवाल appeared first on SportzWiki Hindi.