Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कैप्टन कूल महेन्द्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर वीरेन्द्र सहवाग ने दिया ये अनोखा नाम

भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए आज के दिन का खास मायना है। साल में 7 जुलाई के दिन को भारतीय क्रिकेट प्रेमी किसी त्योहार की तरह ही सेलिब्रेट करते हैं। आखिर ऐसा जश्न हो भी क्यों ना इस दिन  भारतीय क्रिकेट टीम दिग्गज कप्तान रहे महेन्द्र सिंह धोनी का जन्मदिन जो है। और जब माही का जन्मदिन हो और ऐसा जश्न देश में ना हो ऐसा कैसे संभव है।

 

महेन्द्र सिंह धोनी आज मना रहे हैं अपना 37वां जन्मदिन

जी हां… आज भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े नायकों में से एक महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने जीवन के 37 बरस पूरे कर लिए हैं। महेन्द्र सिंह धोनी के इस जन्मदिन के मौके पर भारत के साथ ही विश्व भर में मौजूद उनके फैंस उनका जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। महेन्द्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था।

धोनी को खास अंदाज में वीरू ने किया बर्थडे विश

धोनी के जन्मदिन के मौके पर हर कोई उन्हें बधाईयां देने में लगा हुआ है। एमएस धोनी को क्रिकेट जगत के दिग्गजों से जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही हैं इन सबके बीच हर किसी को बहुत ही अनोखे अंदाज में जन्मदिन की बधाई देने वाले वीरेन्द्र सहवाग भला कैसे पीछे रह जाते। वीरू ने भी कैप्टन कूल को जन्मदिन की बधाई दे डाली लेकिन वीरू के अंदाज ने हर किसी का ध्यान आकर्षित किया।

सहवाग ने धोनी को जन्मदिन पर दिया ये नया नाम

अपने खुद के जैसे मस्तमौला ट्वीट्स के लिए फैंस के दिलों में बस चुके वीरेन्द्र सहवाग ने भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े नायक को बहुत ही खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही धोनी को एक बहुत ही अनोखा या यूं कहे एक नया नाम भी दे डाला है। वीरेन्द्र सहवाग ने ट्वीट पर धोनी का न्यूजीलैंड के खिलाफ स्टंपिंग से बचने के लिए पूरे पैर को स्ट्रेच करने वाले फोटो को शेयर कर लिखा कि “जन्मदिन की बधाई हो एमएस धोनी। आपका जीवन इस स्ट्रेच से भी ज्यादा लंबा हो और आपको अपने जीवन में आपके स्टंपिंग से भी तेज खुशी मिले। ओम फिनिशाय नमः”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post कैप्टन कूल महेन्द्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर वीरेन्द्र सहवाग ने दिया ये अनोखा नाम appeared first on SportzWiki Hindi.