इंग्लैंड में जिस तरह से कलाई गेंदबाज कुलदीप और चहल की जोड़ी धमाल मचा रही है उसे देख कर लगता है कि भारत इस बार इंग्लैंड दौरे पर एक अलग ही इतिहास रच सकता है. खासकर कुलदीप यादव की गेंदबाजी ने प्रभावित किया है.
कुलदीप ने जिस तरह से इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए मुसीबतें पैदा करते हुए विकेट चटकाए वह वाकई शानदार है. कप्तान कोहली ने भी दोनों गेंदबाजों की जमकर तारीफ की है.
पहले वनडे मैच के बाद कोहली ने दिए संकेत
टी-20 सीरीज पर कब्ज़ा जमाने के बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच खेलने ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर उतरी भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीत हासिल की. इस मैच में मैन ऑफ़ द मैच कुलदीप यादव रहे. जिन्होंने अपनी खतरनाक गेंदबाजी से 25 रन देकर 6 विकेट निकाले.

मैच के बाद कप्तान विराट कोहली ने कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की जमकर तारीफ की. कोहली ने कहा
”मुझे नही लगता मैंने इससे बेहतर गेंदबाजी का स्पेल देखा है. जब आप एक लंबे फॉर्मेट में आते हो तो आपको इस तरह के गेंदबाजों की आवश्यकता होती है. ये दोनों कलाई गेंदबाज जब से आए हैं एक अंतर पैदा कर रहे हैं. ये उन्होंने साउथ अफ्रीका में भी कर दिखाया था और वह अभी भी हमारे लिए एक हथियार बने हुए हैं”

कप्तान विराट कोहली द्वारा दिए गये इस स्टेटमेंट से ये साफ़ हो जाता है कि वे इस स्पिन गेंदबाज की जोड़ी को टेस्ट मैच में भी देखना चाहते हैं. अगर ऐसा होता है तो अभी तक भारतीय टेस्ट टीम के स्पिनर गेंदबाज अश्विन और रविन्द्र जडेजा की वनडे के बाद टेस्ट टीम से छुट्टी हो सकती है.
इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप को भी ध्यान में रखते हुए विराट और मैनेजमेंट कुलदीप और चहल के साथ जाना चाहेगा.
हालांकि चहल ने अभी तक एक भी टेस्ट मैच नही खेला है. जबकि कुलदीप यादव 2 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. जिसमें उन्होंने 9 विकेट लिए हैं.
The post अश्विन जडेजा का भी होगा सहवाग-गंभीर का हाल, कप्तान विराट ने दिए कुछ ऐसे ही संकेत appeared first on SportzWiki Hindi.