Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चेहरे को गाेरा बनाने के लिए करें इस पानी का इस्तेमाल

इंटरनेट डेस्क:आज के समय सभी लड़कियां अपने आप को खूबसूरत दिखाने के लिए ब्यूटी पार्लर जाकर पैसा बर्बाद कर देती है। इसके बाद भी उनके चेहरे पर निखार नहीं आता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी घरेलू ब्यूटी टिप्स के बारे में बताने जा रहें जो घर बैठे ही आपको खूबसूरत बना सकता है। अगर आप अपने चेहरे पर निखार लाना चाहती है तो आप हमेशा घर से बाहर निकलते समय अपने चेहरे को किसी कपड़े से बांध कर ही निकले। आज हम आपको कम पैसों में खूबसूरत बनने का एक आसान उपाय बताने जा रहे हैं जिसके इस्तेमाल से आप अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रख सकती हैं। आपको अपने चहेरे की सुंदरता को बनाये रखने के लिए इन टिप्स का उपयोग हमेशा करें..

हम लोग हल्दी का सेवन सब्जी में डालने के रूप में करते हैं। लेकिन हल्दी एक आयुर्वेदिक औषधि है जो आपकी त्वचा में निखार लाने का काम करती है। आप रात के समय में हल्दी में कच्चा दूध मिलाकर लगाएं। इसको लगाने से आपके चेहरे का रंग गोरा होने के साथ आपकी त्वचा में चमक आना शुरू हो जाता है। इसका इस्तेमाल करने के बाद आप अपने चेहरे पर बादाम के तेल से मालिश करें। हल्दी का इस्तेमाल आप दिन केे समय में नहीं करें तो आपके लिए अच्छा होगा।

नारियल पानी सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकता है। गर्मी के मौसम अपनी त्वचा में निखार लाने के लिए नारियल पानी का इस्तेमाल करके चेहरे को खूबसूरत बना सकती है। इस पानी के पीने से भी आपके चेहरे पर निखार आता है। चेहरे पर निखार लाने के लिए आप नींबू के साथ सेब और संतरे के जूस को मिलाकर अपने चेहरे पर निखार ला सकती है। गर्मी के मौसम अपनी त्वचा को धूप में ज्यादा देर तक नहीं रखें।



Herald