Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप : मिक्स डबल के पहले दौर मे भारतीय जोड़ियों ने लहराया परचम

नानजिंग। विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में सोमवार को मिश्रित युगल वर्ग में भारतीय जोड़ियों-सात्विक साईराज रंकीरेड्डी-अश्विनी पोनप्पा, सौरभ शर्मा-अनुष्का पारिख और रोहन कपूर-कुहू गर्ग को सफलता हासिल हुई है। इन तीनों जोड़ियों ने मिश्रित युगल वर्ग के अपने पहले दौर के मुकाबलों में जीत हासिल कर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

बैडमिंटन

सात्विक साईराज और पोनप्पा की जोड़ी ने डेनमार्क की निक्लास नोहर और सारा थेगसेन की जोड़ी को 36 मिनट के भीतर सीधे गेमों में 21-9, 22-20 से हराकर अगले दौर में कदम रखा, जहां उनका सामना जर्मनी की मार्क लेम्सफुस और इसाबेल हेर्टरिक की जोड़ी से होगा।

सौरभ और अनुष्का ने पहले दौर में नाइजीरिया की इनेजोह अबाह और पीस ओरजी की जोड़ी को 26 मिनट में सीधे गेमों में 21-13, 21-12 से हराया। अगले दौर में उनका सामना मलेशिया की चान पेंग सून और गोह लियु यिंग की जोड़ी से होगा।

कनाडा की टोबी एनजी और राचेल होंडेरिक की जोड़ी को मिश्रित युगल वर्ग के पहले दौर में 19-21, 6-21 से हराकर अगले दौर में पहुंची रोबन और कुहू की जोड़ी का सामना अब प्री-क्वार्टर फाइनल के लिए इंग्लैंड की क्रिस एडकोक और गेब्रिएल एडकोक की जोड़ी से होगा।

The post वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप : मिक्स डबल के पहले दौर मे भारतीय जोड़ियों ने लहराया परचम appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.