खेल डेस्क। न्यूजीलैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबज मार्टिन गुप्टिल ने एक बार फिर से तूफानी पारी खेली है। इस बार उन्होंने ये तूफानी पारी टी-20 क्रिकेट में अपनी राष्ट्रीय टीम की ओर से नहीं बल्कि इंग्लिश काउंटी क्रिकेट टी-20 ब्लास्ट में वारसेस्टरशायर के लिए खेली है।
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने इमरान को दी बधाई, कहा- लंबे समय से लड़ रहे थे लड़ाई
नॉर्दम्पटनशायर के खिलाफ इस कीवी बल्लेबाज ने केवल 38 गेंदों पर 102 रन की तूफानी पारी खेली। गुप्टिल की इस विस्फोटक पारी की मदद से वारसेस्टरशायर ने नेनॉर्दम्पटनशायर को नौ विकेट से शिकस्त दी है।
सचिन और विराट नहीं, ये हैं भारत के सबसे पसंदीदा क्रिकेटर
न्यूजीलैंड टीम के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने अपनी तूफानी पारी के दौरान 12 चौके और सात छक्के लगाए। नॉर्दम्पटनशायर ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 187 रन बनाए। उसकी ओर से दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज रिचर्ड लेवी ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। 27 गेंदों की इस पारी में उन्होंने तीन चौके और तीन छक्के लगाए।
टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया को लगा ये बड़ा झटका, चोटिल हुआ ये दिग्गज गेंदबाज
इसके जवाब में वारसेस्टरशायर ने लगभग सात ओवर पहले ही 13.1 ओवर में एक विकेट पर 189 रन बनाकर जीत हासिल की। मार्टिन गुप्टिल और जे क्लार्क ने पहले विकेट के लिए 10.1 ओवर में 162 रन की तूफानी साझेदारी की। क्लार्क ने 33 गेंदों पर नाबाद 61 रन की अर्धशकीय पारी खेली।
इस पारी में उन्होंने चार चौके और इतने ही छक्के लगाए। जबकि टी हैड ने नौ गेंदों पर 20 रन बनाकर अपनी टीम को बड़ी दिलवाने में मदद की। हैड ने भी अपनी पारी में एक चौका और दो छक्के लगाए।
गौरतलब है कि मार्टिन गुप्टिल के नाम अपनी राष्ट्रीय टीम न्यूजीलैंड की ओर से दो टी-20 शतक दर्ज है। उनका क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेंट में सबसे बड़ा स्कोर 105 रन का है।