Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच से पहले रोशन सिल्वा के बड़े बोल

श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच कल से दो मैचो की टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है. इस सीरीज में जहाँ साउथ अफ्रीका एशिया की पिचों पर खुद को एक बार फिर से साबित करना चाहेगी. वही दूसरी तरफ श्रीलंका घर पर जीत हासिल करना चाहेगी. ऐसे में मैच से पहले श्रीलंका के युवा बल्लेबाज़ रोशन सिल्वा ने मीडिया से बात की और इस दौरान उन्होंने साउथ अफ़्रीका के तेज़ गेंदबाजों को खतरा बताया.

साउथ अफ्रीका के तेज़ गेंदबाजों को सामना करना मुश्किल 

साउथ अफ्रीका के तेज़ गेंदबाजों को लेकर बात करते हुए उन्होंने  कहा कि  डेल स्‍टेन, कगीसो रबाडा और वर्नोन फिलेंडर बड़ी चुनौती होंगे. लेकिन मेरे लिए सबसे कठिन सीरीज में से एक विंडीज के खिलाफ सीरीज रही. उन्‍होंने पिछले दो टेस्‍ट मैचों में पिच पर ज्‍यादा घास छोड़ रखी थी. दुधिया रोशनी में गुलाबी गेंद का सामना करना चुनौतीपूर्ण था जहां गेंद मूव कर रही थी. हमने रिवर्स स्विंग के खिलाफ काफी अभ्‍यास किया है. क्‍योंकि दक्षिण अफ्रीकी टीम में कई तेज गेंदबाज हैं तो गेंद को तेज कराते हैं.’

हमारे पास अच्छे तेज़ गेंदबाज़ है 

श्रीलंका टीम की तेज़ गेंदबाज़ी को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे पास अच्छे तेज़ गेंदबाज़ है. हमारे पास लकमल. लहिरू कुमारा. कसुन रंजीता जैसे तेज़ गेंदबाज़ है. लकमल का हालिया प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है. वही उन्होंने वेस्ट इंडीज में भी अच्छा किया है. दूसरी तरफ कुमारा के पास स्पीड है. उन्होंने 148KM/H की रफ़्तार से गेंदबाज़ी की है. वही दूसरी तरफ कसून के पास अच्छी लय है. ऐसे में मुझे पूरी उम्मीद है कि श्रीलंका का तेज़ गेंदबाज़ी विभाग अच्छे हाथों में है.

ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि श्रीलंका के तेज़ गेंदबाज़ साउथ अफ्रीका क मजबूत बल्लेबाज़ी के आगे कैसा प्रदर्शन कर पाते हैं. वही श्रीलंकाई बल्लेबाजों के लिए भी साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों से निपटना एक चुनौती रहेगी.

The post साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच से पहले रोशन सिल्वा के बड़े बोल appeared first on SportzWiki Hindi.