खेल डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला मंगलवार को लीड्स में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस मुकाबले में जीत हासिल करने में सफल रही तो उसके नाम एक उपलब्धि दर्ज हो जाएगी।इस जीत के साथ ही भारतीय टीम खिताब पर कब्जा तो जमाएगी ही साथ ही यह उसकी लगातार 10वीं द्विपक्षीय सीरीज जीत भी होगी।
भारत के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए इंग्लैंड में शामिल हुआ ये तूफानी बल्लेबाज
भारत का वनडे सीरीज में जीत का अभियान जून 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरू हुआ था। इस दौरान उसने तीन मैचों की सीरीज 3-0 से जीती थी। इसके बाद उसने अब तक हुई आठ सीरीजों में भी जीत हासिल की।
जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के बाद टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 3-2 से, इंग्लैंड को 2-1 से, वेस्टइंडीज को 3-1 से, श्रीलंका को 5-0 से, विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से, न्यूजीलैंड को 2-1 से, श्रीलंका को 2-1 से और दक्षिण अफ्रीका को 5-1 से शिकस्त दी थी।
जोकोविक ने विम्बलडन खिताब जीत इस महान खिलाड़ी को छोड़ा पीछे
अब इंग्लैंड के खिलाफ अन्तिम मुकाबले में जीत हासिल कर भारतीय टीम लगातार सीरीज जीत के आंकड़े को दस तक पहुंचा सकती है। इस सीरीज में अभी तक दोनों ही टीमें एक-एक जीत के साथ बराबरी पर है। भारतीय टीम को पहले मैच में इंग्लैंड को आठ विकेट से शिकस्त देने के बाद दूसरे मैच में मेजबान टीम से हार का सामना करना पड़ा था।
भारतीय टीम को यदि खिताबी जीत हासिल करनी है तो उसके बल्लेबाजों को शानदार प्रदर्शन करना होगा। साथ ही कुलदीप यादव को भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। यादव अभी तक दो मैचों में नौ विकेट हासिल कर चुके हैं।
क्रोएशिया का सपना तोड़ फ्रांस दूसरी बार बना फीफा विश्व चैम्पियन,विजेता को मिले करीब 260 करोड़ रुपए
भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, महेन्द्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक, युजेंद्र चहल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, हार्दिक पांड्या, सिद्धार्थ कौल, भुवनेश्वर कुमार, सुरेश रैना, उमेश यादव, अक्षर पटेल।
इंग्लैंड: इयोन मोर्गन ( कप्तान), जैसन राय , जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, मोइन अली, जो रूट, जैक बाल, लियाम प्लंकेट, बेन स्टोक्स, आदिल राशिद, डेविड विली, मार्क वुड, जेम्स विन्स।