Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पृथ्वी शॉ के शतक से भारतीय टीम ने की शानदार वापसी

बेकेनहैम। अंडर-19 विश्व चैम्पियन टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ (नाबाद 101) और मयंक अग्रवाल (नाबाद 56) की शानदार पारियों की मदद से भारत-ए ने वेस्टइंडीज-ए के खिलाफ पहले अनौपचारिक टेस्ट में दूसरे दिन अच्छी वापसी की है।

विम्बलडन: विश्व नम्बर वन राफेल नडाल और जोकोविक तीसरे दौर में

भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत करते हुए बिना किसी नुकसान के 159 रन बना लिए हैं। हालांकि अभी भारतीय टीम वेस्टइंडीज के स्कोर से 91 रन पीछे हैं, जबकि अभी उसके पूरे दस विकेट शेष हैं।

त्रिकोणीय टी-20 सीरीज में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

भारत ने पहली पारी में 133 रन बनाए थे। इसके बाद सुनील अंबरीश (108) और शमआर ब्रुक्स (91) की शानदार पारियों की मदद से वेस्टइंडीज टीम ने अपनी पहली पारी में 383 रन बनाकर 250 रन की मजबूत बढ़त हासिल की थी।

जवाब में भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने अपनी टीम की उम्मीदों को जिंदा रखा है। पृथ्वी शॉ ने अपनी शतकीय पारी में 74 गेंदों का सामना किया। इस पारी में उन्होंने 18 चौके और एक छक्का लगाया।

विम्बलडन: रोजर फेडरर ने किया तीसरे दौर में प्रवेश

जबकि मयंक अग्रवाल ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 71 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके लगाए। इससे पहले सुनील अंबरीश और शमआर ब्रुक्स की शानदार पारियों की मदद से वेस्टंडीज ए ने 250 रन की मजबूत बढ़त हासिल की।

भारत-ए टीम पहले दिन मात्र 133 रन पर आउट हो गई थी। इसके बाद वेस्टइंडीज टीम ने भी तीन विकेट पर 82 रन पर गंवा दिए थे। अंबरीश और ब्रुक्स ने चौथे विकेट के लिए 152 रन की साझेदारी कर वेस्टइंडीज टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

अंबरीश ने अपनी शतकीय पारी में 165 गेंदों का सामना करते हुए 20 चौके लगाए। वहीं ब्रुक्स ने 177 गेंदों की अपनी पारी में 16 चौके मारे। विंडीज टीम के रेमन रीफर ने 52 रन की उपयोगी पारी खेली।भारतीय टीम की ओर से अंकित राजपूत ने चार विकेट हासिल किए। वहीं नवदीप सैनी को दो विकेट मिले।