Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कैप्टन कूल धोनी से ज्यादा कूल तो उनकी पत्नी साक्षी हैं, यकीन नही तो देखें तस्वीरें

पूर्व भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर अपनी कूलनेस की वजह से कैप्टन कूल के नाम से जाने जाते हैं. मगर अब जो तस्वीरें सामने आयी हैं उसे देख कर लग रहा है कि धोनी से ज्यादा कूल उनकी पत्नी साक्षी हैं. भारतीय टीम जहां इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज की तैयारी में लगी है तो वहीं टेस्ट क्रिकेट से सन्यास ले चुके धोनी अपनी साक्षी के साथ मुंबई में लुफ्त उठा रहे हैं.

मुंबई एअरपोर्ट पर साक्षी का कूल लुक

मुंबई में एक फंक्शन अटेंड करने आए अपनी पत्नी साक्षी के साथ माही बुधवार को अपने घर रवाना हो गए. इस दौरान धोनी और साक्षी को मुंबई एअरपोर्ट पर देखा गया. इस दौरान धोनी जहां अपने अंदाज़ में जींस और टी-शर्ट में दिखे तो वहीं साक्षी ने ऐसी ड्रेस पहनी जिसमे व धोनी से भी ज्यादा कूल नजर आ रही हैं.

दरसल साक्षी ने डेनिम जींस के साथ स्ल्रीवलेस टॉप पहना हुआ है और अपनी कूलनेस को बढ़ाने के लिए श्रग डाला है. उनका ये अंदाज़ देखते ही बना. जैसे ही धोनी और साक्षी एअरपोर्ट पहुंचे कैमरे उनकी ओर घूम गए.

हालांकि वह इस दौरान साक्षी फोन पर व्यस्त थीं. उनके हाथों में मेहंदी भी लगी हुई थी जो उन्होंने अपनी बेस्ट फ्रेंड पूर्णा पटेल की शादी पर लगाई थी.

मुंबई के इसी फंक्शन के दौरान का एक वीडियो सामने आया था जिसमे धोनी एक बाथरूम में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं. जिसमें उनसे पूछा जा रहा है कि वह इतना कूल कैसे रहते हैं. इस पर धोनी ने भी हँसते हुए कहा बाथरूम में कैसे इतना कूल. धोनी का ये वीडियो सिंगर राहुल वैद्य ने बनाया था. जिसे उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया.

इंग्लैंड से लौटने के बाद धोनी अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं. भारतीय टीम अभी इंग्लैंड में एक महीने से ज्यादा टेस्ट क्रिकेट खेलेगी. धोनी ने 2014 में टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था.

The post कैप्टन कूल धोनी से ज्यादा कूल तो उनकी पत्नी साक्षी हैं, यकीन नही तो देखें तस्वीरें appeared first on SportzWiki Hindi.