Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

थाईलैंड ओपन : फाइनल में थमी सुगियाटरे की रफ्तार, सुनेयामा ने जीता खिताब

बैंकॉक। जापान के बैडमिंटन खिलाड़ी कांटा सुनेयामा ने उलटफेर करते हुए रविवार को पहली बार थाईलैंड ओपन का खिताब अपने नाम किया। वर्ल्ड नम्बर-33 सुनेयामा ने पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में इंडोनेशिया के वर्ल्ड नम्बर-15 टॉमी सुगियाटरे को मात दी।

Kanta Tsuneyama

संघर्षभरे इस खिताबी मुकाबले में सुनेयामा ने 58 मिनट में सुगियाटरे को 21-16, 13-21, 21-9 से मात देकर करियर के पहले थाईलैंड ओपन खिताब पर कब्जा जमाया।

इस साल थॉमस कप में रजत पदक जीतने वाले सुनेयामा पहली बार सुगियाटरे के सामने थे। ऐसे में उन्होंने पहले ही मुकाबले में सुगियाटरे को हार का स्वाद चखाया।

The post थाईलैंड ओपन : फाइनल में थमी सुगियाटरे की रफ्तार, सुनेयामा ने जीता खिताब appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.