भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला गया. इस मैच में कोहली ने टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. वही भारत ने इस मैच में दीपक चाहर और सिद्धार्थ कौल को टीम में शामिल किया. वही इंग्लैंड ने आज बेन स्टोक्स को टीम में शामिल किया.
इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने दिखाई ताकत
पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने अच्छी शुरुआत की. इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज़ बटलर और रॉय ने पहले विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी की. इस दौरान रॉय ने अपने अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने 67 रन की पारी खेली. उनकी इस पारी की दम पर इंग्लैंड ने 198 रन का स्कोर खड़ा किया.
भारतीय बल्लेबाज़ ने भी दिखाया दम
199 रन के स्कोर का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत कुछ ख़ास नही रही. धवन सिर्फ 5 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद रोहित ने अपना दम दिखाया.इस दौरान उन्होंने 94 रन की साझेदारी की. इस दौरान कोहली 48 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद रोहित शर्मा ने शानदार शतक लगा कर टीम को जीत दिला.
आने वाल समय और रोमांचक होगा

मैच के बाद करते हुए मॉर्गन ने कहा कि
“हमने बेहद शानदार शुरुआत की थी. रॉय और बटलर ने खुद को शीर्ष पर अच्छे से साबित किया है. लेकिन मुझे लगता है कि हमने इस शुरुआत का फायदा नही उठाया था. हम 20 से 30 रन कम थे. मुझे लगता है कि हमने फ़ील्डिंग के हिसाब से शॉट नही लगाए.”
वही गेंदबाज़ी को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि
“हमने अच्छी गेंदबाज़ी की, लेकिन मुझे लगता है ऐसे ग्राउंड्स पर ज्यादा रन सेव करना आसान नही होता है.”
वही आगे बोलते हुए उन्होने कहा कि “इस सीरीज में हार के बाद हमने सबक मिलेगा और हम आने वाले समय में और ज्यादा अच्छा करेंगे.”
The post इंग्लैंड बनाम भारत: भारत से मिली हार के बाद कप्तान मॉर्गन ने इनके सिर फोड़ा हार का ठीकरा appeared first on SportzWiki Hindi.