भारतीय टीम की अंग्रेजों के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भिडंत से पहले बुधवार को चेम्सफोर्ड में इंग्लिश काउंटी टीम एसेक्स के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच की शुरूआत हुई। इस मैच में पहले दिन भारतीय टीम ने शुरूआती झटकों से उबरते हुए समाप्ति होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 322 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया है।

पहले दिन की समाप्ति तक कार्तिक और हार्दिक लौटे नाबाद
पहले दिन की समाप्ति तक भारत ने एसेक्स के खिलाफ 322 रन बना दिए थे और उस समय क्रीज पर विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या मौजूद थे। इस जोड़ी ने सातवें विकेट के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 61 रनों की साझेदारी कर ली है। कार्तिक जहां 82 रन पर नाबाद रहे वहीं हार्दिक 33 रन पर नॉटआउट लौटे।

कार्तिक और हार्दिक की साझेदारी में एक बार फिर से रन लेने में दिखी गफलत
दिनेश कार्तिक और हार्दिक पंड्या की जोड़ी ने भले ही सातवें में विकेट के लिए 61 रनों की अच्छी साझेदारी कर ली हो लेकिन इनकी साझेदारी के दौरान एक बार फिर से रन दौड़ने के दौरान साफतौर पर गफलत दिखी। दिनेश कार्तिक और हार्दिक पंड्या रन दौड़ने में पहले भी असमझदारी दिखा चुके हैं जब कार्तिक को अपना विकेट गंवाना पड़ा था।

हार्दिक शॉट खेलने ही निकल पड़े रन के लिए, कार्तिक नहीं चाहते थे रन
दरअसल इस मैच में एसेक्स के तेज गेंदबाज पॉल वॉल्टर की गेंद पर हार्दिक पंड्या ने स्क्वायर लैग की दिशा में खेल दिया। हार्दिक पंड्या तुरंत ही रन लेने के लिए दौड़ पड़े लेकिन वहां पर फील्डर होने के कारण दिनेश कार्तिक रन नहीं लेना चाहते थे। आखिर जब स्क्वायर लैग पर खड़े फील्डिर के हाथों से गेंद छिटक गई और दोनों बल्लेबाजों ने रन पूरा किया।

रन आउट के हो सकते थे शिकार
लेकिन इस रन में दोनों के बीच साफ तौर पर गलतफहमी नजर आयी। हार्दिक पंड्या जब रन लेने के लिए दौड़े तो कार्तिक रन नहीं लेना चाहते थे। इस कारण से आधा सफर पूरा कर हार्दिक पंड्या ने अपने आप को रोक लिया। वो तो भला हो उस फील्डर का जिसने गेंद को मिल कर दिया और रन पूरा मिला नहीं तो कार्तिक या हार्दिक में से कोई एक रन आउट का शिकार हो जाता।
— Hit wicket (@KetanPa99513423) July 25, 2018
हार्दिक को करना होगा रन लेने पर काम
वो या तो उनके लिए या उनके साथी खिलाड़ी के लिए मुश्किल बन रही है। ऐसे में हार्दिक को कहीं ना कहीं रन लेने में कुछ समझदारी दिखानी होगी।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post वीडियो- हार्दिक पंड्या ने फिर दिखाया अपरिपक्वता, कर गये कुछ ऐसा दिनेश कार्तिक ने सबके सामने लगाई फटकार appeared first on SportzWiki Hindi.