भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच खेले जाने वाले तीसरे वनडे मैच से पहले टीम के कोच संजय बांगर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. जिसमे संजय बांगर ने कई रोचक बातें कही है. साथ ही वह कारण भी बताया है, जिसके चलते भारतीय टीम दुसरे वनडे मैच में मध्य के ओवरों में खुलकर बल्लेबाजी नहीं कर पाई.
पुछल्ले बल्लेबाजों की वजह से करनी होती है समझदारी से बल्लेबाजी

दुसरे वनडे में खुलकर बल्लेबाजी ना करने का कारण बताते हुए संजय बांगर ने कहा, “हमारे बल्लेबाजी में ज्यादा गहराई नहीं है. हमारे नंबर-8 नंबर-9 और नंबर-10 के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाते है, इसलिए हमारे 4 विकेट के बाद हमारे खिलाड़ियों को समझदारी के साथ खेलना जरुरी होता है, लेकिन दुसरे वनडे में इंग्लैंड के स्पिनरों को भी क्रेडिट देना होगा. उन्होंने भी मध्य के ओवरों में शानदार गेंदबाजी की थी और यही कारण था, कि हमारा स्कोर ज्यादा रन का नहीं हो पाया.
एमएस धोनी और सुरेश रैना कई बार एक साथ खेले है और उन्होंने हमें कई मैचों में जीत भी दिलाई हुई है. दुसरे वनडे में भी उनकी यही सोच थी, कि वह मैच को 40 ओवर तक लेकर जाए, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया था, क्योंकि हमने पहले रैना का विकेट खो दिया था और उसके बाद हमने हार्दिक पंड्या का भी विकेट खो दिया था.”
हमारे ऊपरी क्रम के जब तीन बल्लेबाज अच्छा करते है, तो हमारे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को उतना मौका नहीं मिल पाता है. हमारे मध्यक्रम में कई ऐसे खिलाड़ी है जो सिर्फ वनडे और टी-20 फॉर्मेट ही खेलते है, इसलिए दबाव की स्थिति में कई बार हमारे मध्यक्रम के बल्लेबाज उतना अच्छा नहीं कर पाते है.”
हमारे लिए हर मैच महत्वपूर्ण

वही तीसरे वनडे के प्रेशर के बारे में बात करते हुए बांगर ने कहा, “प्रेशर का मैच तो सभी होते है. हाँ, सीरीज का यह निर्णायक मैच है इसलिए इस मैच में प्रेशर ज्यादा होगा. लेकिन हम हर एक मैच को एक महत्वपूर्ण खेल समझ कर ही खेलते है और हमारे लिए हर विपक्षी टीम एक महत्वपूर्ण टीम ही रहती है.”
The post धोनी ने क्यों की थी धीमी बल्लेबाजी, अब टीम के बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने उठाया राज से पर्दा appeared first on SportzWiki Hindi.