Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड की जीत में नहीं गया किसी का जो रूट के इस रिकॉर्ड पर ध्यान

लॉर्ड्स के मैदान पर हुए मुकाबले में इग्लैंड ने भारत को 86 रनों से हरा कर सीरीज 1-1 से बराबर कार ली है.इंग्लैंड ने भारत को 323 रनों का विशाल टारगेट दिया. जिसका पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम 236 रनों पर ही ढेर हो गई.लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही भारतीय टीम का पहला विकेट 9वें ओवर में रोहित शर्मा के रूप में  गिरा फिर उसके बाद टीम के 2 ओवर में लगातार दो विकेट सिखर दावान और राहुल के रूप में गवां दिए .जिसके बाद विराट कोहली और रैना के बीच में 80 रनों की साझेदारी हुए.

विराट कोहली का विकेट गिरने के बाद लगातार विकेट गिरते रहे धोनी ने खुद को सम्भाल  कर खेलने की कोशिश की, लेकिन 215 के स्कोर पर 8वें विकेट के रूप में उसके बाद मैच जीतने की उम्मीद ख़त्म हो गई और भारत ने यह मैच 86 रनों से गंवा दिया.

इस खिलाड़ी का दबदबा बरकरार टीम में सबसे ज्यादा विकेट 

इस मैच में भी फिर से कुलदीप यादव का दवदबा बरकरार रहा उन्होंने इस मैच में इंग्लैंड टीम की ओपनिग जोड़ी को अपने पहले ही ओवर में ही तोड़ दिया. साथ ही 10 ओवर में 68 रन देकर 3 विकेट चटकाए .  कुलदीप का पिछले मैच में प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था.जिसमे उन्होंने 24 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे.

दोनों पारियों में रहा एक ही हीरो 

इंग्लैंड की तरफ से मुकाबले के  हीरो रहे जो रूट ने इस मैच में अपने करियर का 12वां शतक लगाया, जिससे  इंग्लैंड ने इण्डिया को एक विशाल लक्ष्य दिया. इंग्लैंड की तरफ से दोनों बल्लेबाज जैसन रॉय,जॉनी बैरेस्टो ने टीम को सधी हुई शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों ने 10.2 ओवर में 69 रनों की साझेदारी निभाई.जिसके बाद मैदान में उतरे जोई रूट ने अपना पैर जमाये रखा और टीम के लिए 113रनों की पारी खेली तो वही अपने करियर का 12 शतक भी लगाया.

एक समय इंग्लैंड की टीम लड़खड़ाती हुई नजर आ रही थी, तो वही जो रूट के बल्ले से लगातर रनों की वारिश हो रही थी.आखिरी में रूट ने टीम को एक सुरक्षित लक्ष्य तक पहुँचाया.

मात्र एक गेंदबाज जिसने लिए सबसे ज्यादा विकेट 

इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज प्लंकेट रहे, जिन्होंने अपनी 10ओवर की गेंदबाजी में 1 ओवर साथ 4 विकेट लिए इन्होने सबसे ज्यादा  7 वाइड के रूप में अतिरिक्त रन दिए.

इस खिलाड़ी ने शतक लगाने में इस रिकॉर्ड की बराबरी 

रूट ने वनडे में सबसे शतक लगाने में रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है इंग्लैंड की तरफ से अब तक मार्कस ट्रेस्कोथिक ने वनडे में12 शतक लगाये थे, लेकिन अब  रूट ने वनडे में 12 शतक बनाकर इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.यह रूट का इंग्लैंड की धरती पर 5 वां शतक है.रूट ने इन 12 शतकों में 7 शतक विदेशी सरजमी पर लगाये है.

रूट ने अपनी जमी पर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में अपना 12वां शतक बनाया वही यह उनका इस ग्राउंड पर पहला शतक बनाया है.रूट ने एक इंटरव्यू में कहा था, कि वह पढाई में काफी कमजोर थे  उन्हें इस बात की काफी निराशा होती है.

The post इंग्लैंड की जीत में नहीं गया किसी का जो रूट के इस रिकॉर्ड पर ध्यान appeared first on SportzWiki Hindi.