कम्पाला। युगांडा के एक पेशेवर मुक्केबाज मुस्तफा कातेंदे की अभ्यास के दौरान मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक किबुली स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल जिम में कार्यरत दिग्गज ट्रेनर अयूब कालयुले ने बताया कि कातेंदे की तबीयत खराब थी लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अभ्यास करने का फैसला किया।
अयूब के मुताबिक चूंकी कातेंदे एक पेशेवर फाइट के लिए तैयारी कर रहे थे, लिहाजा उन्होंने तबीयत खराब होने के बावजूद अभ्यास जारी रखने का फैसला किया।
अयूब ने कहा, कातेंदे एक स्टेप मिस कर गए और पीठ के बल गिर गए। उन्हें अस्पताल ले जाया जा ही रहा था कि रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।
35 साल के कातेंदे को 30 जुलाई को पोलैंड में पेशेवर फाइट करनी थी।
The post प्रेक्टिस के दौरान युगांडा के मुक्केबाज की मौत appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.
