Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्या अब जल्द ही एकदिवसीय क्रिकेट से भी धोनी लेंगे संन्यास!

स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीनमैचों की वनडे सीरीज का कल अतिंम और फाइनल मैच लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला गया जहां भारत को इंग्लैंड ने 8 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही इंग्लैंड निर्णायक वनडे में मंगलवार को आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली। इस मैच में इंग्लैंड की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करते हुए जो रूट (नाबाद 100) की लगातार दूसरी शतकीय पारी खेली साथ ही लेग स्पिनर आदिल राशिद (49 रन पर तीन विकेट) और जे विली (40 रन पर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के सामने भारतीय टीम निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर केवल 256 रन ही बना सकी।

साथ ही भारतीय टीम की और से कप्तान विराट कोहली ने सर्वाधिक 71 रन बनाए। कल के मैच में रोहित शर्मा और कुलदीप याद अपना कुछ कमाल नही दिखा पाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 44.3 ओवर में दो विकेट पर 260 रन बनाकर जीत हासिल की। इस मैच में भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने 66 गेंदों में 42 रन पारी खेली। इसके बाद उन पर कई सवालिया निशान उठ रहें है। कुछ लोगों ने तो यहाँ तक बता दिया की धोनी जल्द ही धोनी के संन्यास की घोषणा कर सकते है। मैच समाप्त होने के बाद ड्रेसिंग रूम लौटते समय धोनी को अंपायर से मैच बॉल लेते देखा गया। इसके बाद तो सोशल मीडिया पर सनसनी फैल गई। इस बात को को धोनी के संन्यास के साथ जोड़ा जा रहा हैं।

बताया जा रहा है कि धोनी ने अभी एक एकदिवसीय क्रिकेट में दस हजार रन पूरे किए थे। बताया जा रहा कि काफी समय से महेन्द्र सिंह धोनी बड़ा स्कोर खड़ा करने में असफल रहे हैं। साथ ही अभी तक धोनी की तरफ से ऐसी कोई प्रतिक्रिया नही दी हैं।



Herald