भारतीय क्रिकेट टीम युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने पिछले कुछ समय में अपनी बल्लेबाजी कौशल से खासा प्रभावित किया है। श्रेयस अय्यर ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टी-20 और वनडे टीम में जगह बना चुके हैं। मुंबई के इस युवा बल्लेबाज से भारत टीम को भविष्य में बड़ी आस है।

श्रेयस अय्यर को अब मिली है भारत ए की कप्तानी
पिछले साल भारतीय टीम में स्थान बनाने वाले श्रेयस अय्यर भले ही अभी तो भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उन्हें भारतीय ए टीम की कमान मिली है। श्रेयस अय्यर को भारतीय क्रिकेट की दूसरी ग्रेड की टीम की जो कप्तानी मिली है इस पर खरे उतरने का भी एक चुनौती रहेगी।

श्रेयस अय्यर को इसने दी थी अखबार नहीं पढ़ने की सलाह
बहरहाल इस बात से अलग हटकर आज हम आपको श्रेयस अय्यर की जुबानी ही ऐसी बात बताने जा रहे हैं जो अभी तक हमारे लिए राज ही था। टीम के होनहार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर अपने आपको एकाग्र रहने के लिए अखबारों और टीवी समाचार चैनलों से दूर रहते हैं। अब अय्यर ने इस बात का खुलासा किया है कि आखिर उन्हें इसकी सलाह किसने दी थी।

धोनी ने मुझे दी थी एकाग्रता रखने के लिए मीडिया से दूर रहने की सलाह
श्रेयस अय्यर ने एक खास शो ओपन हाउस विद रेनिल में इस बात के साथ ही कई बातें साझा की। श्रेयस अय्यर ने कहा कि “जब मैंने भारतीय टीम में कदम रखा, धोनी ने सलाह दी कि मुझे अखबारों से दूर रहना चाहिए और साथ ही जितना हो सके सोशल मीडिया से दूरी बनानी चाहिए। सोशल मीडिया हम सभी की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है और मैं इसे अच्छे से संभालने की कोशिश करता हूं, लेकिन आलोचना से मुझे आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा मिलती है।”

नीलामी के बाद एक लड़की ने मुझे किए मैसेज पर मैसेज
इसके साथ ही श्रेयस अय्यर ने अपने साथ आईपीएल के दौरान हुए एक बड़ी दिलचस्प बात को भी साझा किया और बताया कि आईपीएल में जगह मिलने के बाद कैसे उनकी एक महिला मित्र का व्यवहार बदल गया। अय्यर ने कहा कि “जैसे ही नीलामी की खबर बाहर आई, उस लड़की ने मुझे मैसेज भेजना चालू कर दिया। जब मैंने पूछा कि वो लगातार मुझसे बात करने की कोशिश क्यों कर रही है तो मुझे जवाब मिला कि वो मेरे लिए खुश है। तब मुझे पता चला कि वो मेरे पीछे नहीं मेरे पैसों के पीछे है।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post धोनी की वजह से भारत का यह स्टार खिलाड़ी नहीं पढ़ता अखबार, वजह काफी हैरान करने वाली appeared first on SportzWiki Hindi.