Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोच एलेग्री ने रोनाल्डो को लेकर कहीं ये बड़ी बात, क्रिस्टियानो भी हुए हैरान

तूरिन। इटली लीग की मौजूदा चैम्पियन जुवेंतस के कोच मासिमिलिआनो एलेग्री ने माना कि स्टार फारवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो के क्लब में शामिल होने को लेकर अधिक उत्साहित होना खतरनाक साबित हो सकता है। ‘गोल डॉट कॉम’ के मुताबिक, पांच बार विश्व के सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी चुने जाने वाले रोनाल्डो इस महीने की शुरुआत में 10 करोड़ यूरो की ट्रांसफर फीस पर जुवेंतस में शामिल हुए थे।

रोनाल्डो

एलेग्री ने कहा, क्रिस्टियानो को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का बहुत अनुभव है जिससे हमें काफी मदद मिलेगी लेकिन हमें सचेत रहने की आवश्यकता है। उनको लेकर सभी काफी उत्साहित हैं जो सही नहीं है, यह वर्ष पिछले कई वर्षो से मुश्किल होगा।

उन्हानें कहा, विपक्षी टीम अधिक आक्रामक होंगी क्योंकि हमने कई मैच जीते हैं और अब हमारे पास रोनाल्डो जैसा बेहतरीन खिलाड़ी है। अन्य टीमों को इससे अधिक प्रेरणा मिलेगी।

रोनाल्डो ने स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड के साथ चार चैम्पियंस लीग खिताब जीते हैं और अब वह जुवेंतस के साथ इस करनामे को दोहराना चाहेंगे।

The post कोच एलेग्री ने रोनाल्डो को लेकर कहीं ये बड़ी बात, क्रिस्टियानो भी हुए हैरान appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.