स्पोर्ट्स डेस्क:भारत और इंग्लैंड की बीच होने वाली 5 मैचों की सीरीज का पहला मैच 1 अगस्त से खेला जाएगा। इस सीरीज से भारतीय टीम ने 3 दिवसीय टेस्ट अभ्यास मैच खेल रही है। लेकिन अभ्यास मैच में भारत के ऊपरी क्रम के बल्लेबाज कुछ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और और भारत ने मैच के पहले के तीन ओवरों में ही पांच रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद भारत ने थोड़ा संभलकर खेला लेकिन तीसरा विकेट भी जल्दी गिर गया और इसके बाद विराट ने अपने बल्ले से दम दिखाते हुए भारत को संकट से बाहर निकाला। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 322 का स्कोर बना लिया था और दिनेश कार्तिक 82 रन और हार्दिक पांड्या 33 बनाकर नाबाद हैं।
इस मैच में पुजारा,धवन और रहाणे का प्रदर्शन उनके नाम के अनुरूप नहीं रहा,लेकिन चार बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाकर अपना दम दिखा दिया है। भारतीय टीम के कप्तान विराट ने 68 रन, विजय ने 53 रन और राहुल ने 77 रन बनाकर इंग्लैंड को चेता दिया है। अगर इस अभ्यास मैच में दो खिलाड़ियों को छोड़कर सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। बल्लेबाजी के बाद अब भारतीय गेंदबाजों को अपना दम दिखाना होगा। अगर भारतीय गेंदबाज इंग्लैंड के बल्लेबाजों को जल्दी आउट कर देते हैं तो यह उनके लिए अच्छा होगा। इस मैच में इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने अपनी गेंदों से भारतीय बल्लेबाजों को खूब छकाया है।गर्मी के चलते चार दिवसीय मैच को तीन दिन का कर दिया गया है।
तीन टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्या रहाणे (उप कप्तान), करूण नायर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), रिषभ पंत (विकेटकीपर), रविचन्द्रन अश्विन, रवीन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और शार्दुल ठाकुर।
Herald