Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

किसने क्या कहा: शार्दुल को मिली बुमराह की जगह टीम इंडिया में जगह, तो लोगो ने सोशल मीडिया पर उठाई ये मांग

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टी-20 मैच से ठीक कुछ घंटों पहले बहुत बुरी खबर आयी है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टी-20 के बाद अब वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए है। इसका मतलब यह है कि ये अब वनडे में भी खेलते हुए नजर नहीं आयेंगे। इससे पहले ये आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच के बाद ही टी-20 के लिए बाहर हो गए थे।

जसप्रीत बुमराह आज वर्तमान समय में भारतीय टीम के सबसे अच्छे और विश्वसनीय तेज गेंदबाजों में से एक है इस कारण इनके चोटिल होने से टीम का मनोबल जरूर गड़बड़ायेगा। अब इनकी जगह टीम इंडिया में वनडे सीरीज के लिए शार्दुल ठाकुर को मौका दिया गया है जिन्होंने हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था।

जानकारी के लिए बता दें कि भारत को 12 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज करना है उससे पहले बुमराह के रूप में यह तगड़ा झटका लग चुका है। हालाँकि शार्दुल ठाकुर भी इन दिनों अच्छी फॉर्म में है।

सोशल मीडिया पर ऐसा है इनके बाहर होने पर रिएक्शन

The post किसने क्या कहा: शार्दुल को मिली बुमराह की जगह टीम इंडिया में जगह, तो लोगो ने सोशल मीडिया पर उठाई ये मांग appeared first on SportzWiki Hindi.