Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सौरव गांगुली, लॉर्ड्स की ऐतिहासिक बालकनी में पहुंचकर शेयर की तस्वीर, तो नासिर हुसैन ने बनाया मजाक

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के लिए भारत को कोई मैदान नहीं बल्कि इंग्लैंड का ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड बहुत ही खास है। सौरव गांगुली के करियर के सबसे अच्छे और यादगार मैदान के रूप में लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड को माना जाता है।  सौरव गांगुली ने सोमवार को अपने इसी ऐतिहासिक मैदान में पहुंचे जहां पर उनके करियर के कुछ यादगार लम्हें गुजरे हैं।

सौरव गांगुली के करियर में खास है लॉर्ड्स का मैदान

भारत के महान कप्तानों में से एक रहे सौरव गांगुली ने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर ही अपने इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट का आगाज किया था। सौरव गांगुली ने अपने टेस्ट क्रिकेट की पहली पारी में ही ऐतिहासिक मैदान लॉर्डस में ऐतिहासिक पारी खेली। दादा ने अपने डेब्यू पर माइकल आर्थटन की कप्तानी वाली इंग्लैंड के खिलाफ 131 रनों की पारी खेली थी।

नेटवेस्ट ट्रॉफी जीतने के बाद लॉर्ड्स के मैदान में दादा ने हवा में लहराई थी अपनी टी-शर्ट

वहीं इस पारी के साथ ही सौरव गांगुली के यादगार लम्हों ने लॉर्ड्स का साथ नहीं छोड़ा और साल 2001 में भारतीय टीम ने सौरव गांगुली की कप्तानी में इंग्लैंड को लॉर्ड्स के मैदान में ही नेटवेस्ट सीरीज के फाइनल मैच में इंग्लैंड को हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल की थी।

इस जीत से गांगुली इतने ज्यादा उत्साहित हो गए कि उन्होंने लॉर्ड्स मैदान की बालकनी में अपनी टी-शर्ट उतारकर जीत का जश्न मनाया था।

लॉर्ड्स की ऐतिहासिक बालकनी पहुंचने की तस्वीर को किया साझा

सौरव गांगुली के द्वारा अपनी टी-शर्ट उतारकर हवा में लहराकर जश्न मानने के तरीके को जबरदस्त चर्चा भी मिली थी। उस ऐतिहासिक पल के 17 सालों बाद सौरव गांगुली एक बार फिर से लॉर्ड्स मैदान की बालकनी में पहुंचे। सौरव गांगुली इन दिनों भारत टीम के इंग्लैंड दौरे पर एक कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे हैं।

ऐसे में सोमवार को सौरव गांगुली उसी ऐतिहासिक बालकनी पहुंचे और एक फोटो लेकर अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया और साथ ही लिखा कि “लॉर्ड्स में वापसी, यहीं से करियर की शुरूआत हुई थी।”

नासिर हुसैन ने दादा के लॉर्ड्स की बालकनी पहुंचने पर दी अपनी प्रतिक्रिया

सौरव गांगुली ने अपने करियर की सबसे ऐतिहासिक जगहों में से एक पर पहुंचक ट्विटर पर तस्वीर साझा की जिसके बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज कप्तान नासिर हुसैन अपने आपको प्रतिक्रिया देने से रोक नहीं सके। नासिर हुसैन ने सौरव गांगुली के ट्विटर को देख ट्विट करते हुए लिखा कि  “आप फिर से उसी बालकनी पर आपको यहां पर शर्ट में देखकर अच्छा लगा।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post सौरव गांगुली, लॉर्ड्स की ऐतिहासिक बालकनी में पहुंचकर शेयर की तस्वीर, तो नासिर हुसैन ने बनाया मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.