Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बैडमिंटन : चोउ तिएन चेन ने जीता सिंगापुर ओपन का खिताब

सिंगापुर: वर्ल्ड नम्बर-7 बैडमिंटन खिलाड़ी चोउ तिएन चेन ने रविवार को सिंगापुर ओपन में पुरुष एकल वर्ग का खिताब अपने नाम किया। ताइवान के खिलाड़ी चेन ने फाइनल मैच में अपने हमवतन सु जेन हाओ को मात दी।

चेन ने 43 मिनट तक चले इस खिताबी मुकाबले में वर्ल्ड नम्बर-41 हाओ को सीधे गेमों में 21-13, 21-13 से हराकर सिंगापुर की ट्रॉफी अपने नाम की।

इसके अलावा, मिश्रित युगल वर्ग का खिताब मलेशिया की गोस सून हुआत और शेवोन जेमी लाई की जोड़ी ने अपने नाम किया है।

सून और जेमी की जोड़ी ने इस वर्ग के फाइनल मैच में इंडोनेशिया की तोनतोवी अहमद और लिलियाना नातसिर की जोड़ी को 36 मिनट में सीधे गेमों में 21-19, 21-18 से हराकर खिताबी जीत दर्ज की।

The post बैडमिंटन : चोउ तिएन चेन ने जीता सिंगापुर ओपन का खिताब appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.