वेब डेस्क:आज समय को टेक्नोलॉजी का युग कहा जाता है। इस युग में इतने आविष्कार किए जा रहे हैं की हर कोई उनके बारे में सुनकर या देखकर हैरान हो जाता है। हम लोग जीस चीज के बारे में सोच नहीं सकते वह चीज बनकर हमारे सामने पेश कर दी जाती है। जापान के लोगों के आविष्कार के आगे दुनिया के सभी देश उसी टेक्नोलॉजी को सलाम करते हैं। लेकिन इन दिनों जापान में एक ऐसा आविष्कार किया गया है जिसके बारे में सुनकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आज हम आपको एक ऐसे टॉयलेट के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी हर बीमारी के बारे में पता कर सकता है। इस टॉयलेट के आविष्कार से सारी दुनिया हैरान है। इस टॉयलेट पर बैठने के बाद आपकी सभी मेडिकल जांच इसी के माध्यम से होगी।
जापान की बाथरूम बनाने वाली कंपनी ने इस टॉयलेट का निमार्ण किया है। इस इंटेलिजेंस टॉयलेट काेपैथोलॉजी के नाम से भी जाना जाता है। इस टॅायलेट के यूज करने से आपका ब्लड प्रेशर, शुगर, बॉडी मास इंडेक्स और आपके फैट के साथ कई प्रकार के रोगों की जांच करने का काम करता है।
इस टॉयलेट कम्पनी ने इसमें कुछ खास तकनिकी ईजाद करने का काम किया है। इस नए आविष्कार के बाद इस टॉयलेट पर बैठने के बाद किसी भी महिला के बारे में पता किया जा सकता है कि वो महिला प्रेग्नेंट है या नहीं। इस टॉयलेट में एक ऐसा उपकर लगाया गया है कि वह उस महिला के पेशाब का थोड़ा नमुना लेकर कंप्यूटर पर भेज देता है। इसके बाद वह कंप्यूटर के माध्यम से उस महिला की रिपोर्ट तैयार की जाती है। इस टॉयलेट की कीमत लगभग 5 लाख रूपए बताई जा रही है। इसे टॉयलेट को आप अपने घर में भी लगा सकती है और इसके बाद आप अपना हेल्थ चैकअप घर पर ही कर सकती है।
Herald