भारतीय महिला क्रिकेट टी-20 कप्तान और अर्जुन पुरुस्कार से सम्मानित हरमनप्रीत कौर ने स्नातक की डिग्री पंजाब सरकार द्वारा कराई गई जांच में कथित तौर पर फर्जी पाये जाने के मामले में चुप्पी साध ली है. आईटीसी कंपनी द्वारा प्रायोजित गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड के आज यहां एक कार्यक्रम बतौर मुख्यातिथि भाग लेने आईं.

पुलिस उपाधीक्षक(डीएसपी) के पद पर सुशोभित हरमनप्रीत ने उनकी फर्जी डिग्री को लेकर मीडिया के सवालों पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की. कार्यक्रम की समाप्ति के बाद वहां से कार में फर्राटे से निकल गई.
मीडिया को नहीं दिया उनके सवालों का जवाब
गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई हरमनप्रीत कौर जैसे ही कार्यक्रम स्थल पर पहुची उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देने से मना कर दिया. उनकी तरफ से दलील दी गयी कि कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद वह मीडिया के सामने आएँगी और उनके सवालों से रूबरू होंगी.
कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद जैसे ही वह अपने कार के पास पहुची तो मीडियाकर्मियों ने उनको घेर लिया, उनसे पूछे गये सवालों में जब उनसे फर्जी डिग्री के मामले में सवाल किया गया तो उन्होंने चुप्पी साधते हुए कार की ओर रुख कर दिया, सवाल का जवाब दिए बिना ही वह वहां से चली गयी.
पंजीकरण संख्या में कोई रिकाॅर्ड नहीं
राज्य की मोगा निवासी हरमनप्रीत को गत एक मार्च को स्वयं मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पुलिस महानिदेशक सुरेश अरोड़ा ने एक कार्यक्रम में राज्य पुलिस में डीएसपी के रूप में ज्वाईन कराया था. लेकिन चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की स्नातक की जो डिग्री उसने नौकरी के लिये पंजाब पुलिस को दी वह जांच में कथित तौर पर फर्जी पाई गई.

विश्वविद्यालय ने पंजाब सरकार को भेजी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि डिग्री पर जो पंजीकरण संख्या दर्शाई गई है वह उसके रिकार्ड में नहीं है. जिसके बाद फर्जी डिग्री पर लोगों ने सवाल उठाये थे.
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे खूब शेयर, कमेंट और लाइक करे ….
The post फर्जी डिग्री मामले में हरमनप्रीत कौर ने मीडिया के सामने किया कुछ ऐसा बढ़ सकती है भारतीय कप्तान की परेशानी appeared first on SportzWiki Hindi.