Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ शेयर की ऐसी तस्वीर जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर हुई वायरल

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने लम्बे अफेयर के बाद अनुष्का शर्मा से 11 दिसंबर 2017 को शादी कर ली थी. दोनों ने इटली के मिलान शहर में शादी की थी.

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी के दो रिसेप्शन रखे थे. पहला रिसेप्शन 21 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित किया गया था. वही दोनों की शादी का दूसरा रिसेप्शन 26 दिसंबर को मुंबई में आयोजित किया गया था. फिलहाल दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश है.

विराट के साथ इंग्लैंड दौरे पर गई है अनुष्का 

आपकों बता दें, कि वर्तमान में भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे में है और इस दौरे में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी गई है. पिछले दिनों अनुष्का शर्मा के कई तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी. जिसमे वह इंग्लैंड में सैर करती हुई नजर आ रही थी.

अब विराट ने अनुष्का के साथ रोमांटिक तस्वीर की शेयर 

आपकों बता दें, कि इसी बीच भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ सोशल मीडिया में तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में अनुष्का और विराट काफी रोमांटिक मुड में नजर आ रहे है.

अनुष्का और विराट दोनों ही इस तस्वीर में काफी खूबसूरत भी नजर आ रहे है. इस तस्वीर को सोशल मीडिया में शेयर करते हुए विराट कोहली ने लिखा, “डे आउट विथ ब्यूटी”

यहाँ देखे तस्वीर 

Day out with my beauty! 🤩♥

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on Jul 10, 2018 at 9:04am PDT

 

आप इस तस्वीर में देख सकते है, कि कैसे विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा इंग्लैंड में एंजॉय कर रहे है और अपने प्यार के खूबसूरत पल बिता रहे है. विराट कोहली के हर विदेशी दौरे में अनुष्का शर्मा उनके साथ जाती ही है. दोनों एक-दुसरे के साथ काफी खुश है.

The post विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ शेयर की ऐसी तस्वीर जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर हुई वायरल appeared first on SportzWiki Hindi.