भारत और इंग्लैंड के बीच 1 अगस्त से एजबेस्टन 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। वनडे सीरीज शानदार वापसी करते हुए सीरीज पर कब्जा करने वाली मेजजबान टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है। इसके साथ ही पिछले 2 दौरों में भारतीय टीम में इंग्लैंड की सरजमीं पर कुछ खास नहीं किया है।
स्टुअर्ट ब्रॉड हैं तैयार
इंग्लैंड टीम के मुख्य तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड अपनी टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं। काउंटी मैच में वोस्टरशायर के खिलाफ खेलते हुए पिछले महीने चोटिल हुए ब्रॉड अब पूरी तरह फिट हैं और मैदान पर वापसी को बेताब भी हैं।
ज्यादा आगे नहीं देख रहे ब्रॉड

यह तेज गेंदबाज अपने भविष्य के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा बल्कि अपना पूरा ध्यान अगले साल होने वाले एशेज सीरीज पर लगा रहा है। ब्रॉड ने कहा
“मुझे लगता है ज्यादा आगे देखना घातक साबित हो सकता है। यह महत्वपूर्ण चीजों से आपने दिमाग हटा देता है। मैं ज्यादा आगे न देखकर अपना पूरा ध्यान 2019 में फिर से एशेज ट्रॉफी हासिल करने पर लगाना चाहता हूँ। यह मेरी लिस्ट में नंबर एक पर हैं, इसके साथ ही मैं लगातार ऐसा प्रदर्शन करना चाहता हूँ जैसी कप्तान रूट की मांग है।”
तेज गेंदबाज ने आगे कहा
“मैं अपना ध्यान उसपर लगाना चाहता हूं जो मेरे पहुँच में हैं ना कि करियर के अंत के बारे में सोचने लगूं। ऐसा करने के बाद आप एक इंसान के तौर पर धीमे होने लगते हैं और मैं इसलिए मैं ऐसा नहीं करना चाहता।”
शानदार रहा है ब्रॉड का करियर

2007 टी-20 विश्वकप में युवराज सिंह से ओवर की 6 गेंदों पर 6 छक्के खाने वाले ब्रॉड ने उसके बाद कभी मुड़कर पीछे नहीं देखा। हालिया समय में इंग्लैंड के लिए सिर्फ टेस्ट मैच खेलने वाले ब्रॉड ने 118 टेस्ट मैचों में 417 बल्लेबाजों का शिकार किया है। टेस्ट मैचों में जेम्स एंडरसन और उनकी जोड़ी बल्लेबाजों को खासा परेशान करती है।
The post जो रूट के लिए मुख्य खिलाड़ी बनना चाहते हैं तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड appeared first on SportzWiki Hindi.