भारत और इंग्लैंड के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का अंतिम मुकाबला आज ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर खेला जा रहा है. भारत ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. टीम इंडिया में आज दो बदलाव किए गए हैं. भुवनेश्वर और कुलदीप यादव आज नही खेल रहे हैं बल्कि उनकी जगह टीम में सिद्दार्थ कौल और दीपक चहर को शामिल किया गया है.
पहले मैच में भारत ने केएल राहुल की जबरदस्त बल्लेबाजी और कुलदीप यादव की खतरनाक गेंदबाजी के कारण शानदार जीत दर्ज की थी. जबकि दूसरे मैच में इंग्लैंड ने वापसी करते हुए जीत हासिल की और सीरीज 1-1 से बराबर करली. वहीं इस मैच में कुलदीप यादव को बाहर होना पड़ा है.
इस वजह से भुवी और कुलदीप हुए बाहर

विराट कोहली ने भुवनेश्वर कुमार के ना खेलने की वजह पीठ में दिक्कत बतायी है. उन्होंने कहा
”भुवी की पीठ में समस्या है, इसलिए कौल को टीम में शामिल किया गया है. दीपक चाहर अपना डेब्यू कर रहे हैं. वह एक नए खिलाड़ी हैं, जो दोनों तरफ से गेंद को स्विंग कर सकते हैं. उन्हें कुलदीप यादव की जगह लिया गया है.”

आगे कोहली ने कहा
”सभी आयामों को देखते हुए हमने एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज खिलाने का निर्णय लिया. आपको अपने विकल्पों को देखना पड़ता है, कि किस तरह से एक संतुलित टीम हो सकती है. दुर्भाग्यवश कुलदीप बाहर हो गए. लेकिन उनके पास अभी तीन वनडे मैच हैं. वह अभी तक सबसे घातक रहे हैं. ये सबकुछ एक संतुलित टीम बनाने के बारे में है. दूसरों को अवसर मिले हैं. होने वाले 10वें या 12वें महीने में विश्व कप को देखते हुए इससे पता चलेगा कि ये युवा खिलाड़ी दवाब में किस प्रकार प्रतिक्रिया देते हैं. मैं और मैनेजमेंट इस पर नज़र रखेंगे कि वह किस तरह से अपने आपको प्रदर्शित करते हैं.”
The post कप्तान विराट कोहली ने बताई वजह, इस कारण कुलदीप और भुवनेश्वर को किया तीसरे मैच से बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.