मास्को। रूस में चल रहा फीफा विश्व कप अब क्वार्टर फाइनलचरण में पहुंच गया है। अब फ्रांस, उरुग्वे, ब्राजील, बेल्जियम, स्वीडन, इंग्लैंड, रूस और क्रोएशिया में से कोई एक टीम इस खिताब पर कब्जा जमाएगी।
इन सभी आठ टीमों ने अपने खेल से प्रशंसकों को प्रभावित किया है। ब्राजील पांच का बार का विश्व चैम्पियन है और वह अपने छठे खिताब के लिए जोर आजमाइश करेगा।
142 साल के क्रिकेट इतिहास में ये उपलब्धि हासिल करने वाले विश्व के एकमात्र गेंदबाज बने कुलदीप
अगर इस टूर्नामेंट में गोल्डन बूट के दावेदारों की बात की जाए तो इसमें इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन सबसे आगे चल रहे हैं। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम इंग्लैंड को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया है।
फीफा विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले समाप्त हो जाने के बाद इंग्लैंड के केन छह गोल कर गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे हैं। इंग्लैंड के कप्तान केन के छह गोल में एक हैट्रिक भी शामिल है। केन ने ये हैट्रिक पनामा के खिलाफ बनाई थी। उन्होंने ट्यूनीशिया के खिलाफ भी दो गोल किए। इंग्लैंड के कप्तान केन ने तीन गोल पेनल्टी पर किए थे।
विंबलडन: पहले ही दौर में उलटफेर का शिकार हुई शारापोवा और क्वितोवा
इस रेस में दूसरे स्थान पर बेल्जियम के रोमेलु लुकाकु हैं। जो अभी तक चार गोल अपने नाम कर चुके हैं। लुकाकु ने दो मैचों में ही चार गोल किए हैं। उन्होंने ट्यूनीशिया और पनामा के खिलाफ ये गोल किए।
रूस में हो रहे फीफा विश्व कप में में अब तक 146 गोल हो चुके हैं। इनमें सबसे अधिक बेल्जियम की टीम ने12 गोल कर किए थे।ब्राजील के सुपरस्टार नेमार अब तक विरोधी टीम के गोल पर सबसे ज्यादा प्रयास करने वाले खिलाड़ी हैं। नेमार ने 24 प्रयास किए हैं।
फीफा विश्व कप: इंग्लैंड ने पेनल्टी शूट आउट में कोलंबिया को हराया
टूर्नामेंट में अभी तक 189 येलो और चार रेड कार्ड दिखाए गए हैं। अगर डिफेन्स की बात की जाए तो मामले में मेजबान रूस सबसे आगे हैं। रूस ने अब तक 196 क्लीयरेन्स और बचाव किए हैं। इस विश्व कप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले छह और सात जुलाई को खेले जाएंगे। पहले क्वार्टर फाइनल में फ्रांस का मुकाबला उरुग्वे से होगा।