Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्पेशल ओलंपिक यूनिफाइड फुटबॉल कप में खेलेंगी भारतीय महिला टीम

नई दिल्ली। अमेरिका के शिकागो में 17 से 20 जुलाई तक होने वाले स्पेशल ओलम्पिक यूनीफाइड फुटबाल कप में भारत की स्पेशल महिला फुटबाल टीम हिस्सा लेंगी। यूनीफाइड कप का आयोजन स्पेशल ओलम्पिककी 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर किया जा रहा है। भारत की 11 खिलाड़ियों और तीन सपोर्ट स्टाफ की टीम इन खेलों में हिस्सा लेंगी जिनमें दिल्ली, गोवा, महाराष्ट्र, पंजाब, केरल और राजस्थान के खिलाड़ी शामिल हैं।

ओलम्पिक में कुल 18 देशों के 24 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें 16 पुरुष और आठ महिला टीमें हैं। इसमें भारत को ग्रुप-बी में शामिल किया गया है।

हर्बल लाइफ न्यूट्रिशन की ओर एक आयोजित एक विदाई समारोह में खिलाड़ियों को किट और स्मृति चिह्न प्रदान किये हैं। इस अवसर पर महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम, हर्बल लाइफ न्यूट्रिशन के उपाध्यक्ष एवं कंट्री हैड अजय खन्ना और स्पेशल ओलम्पिक भारत के संस्थापक एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) डेनजिल किलोर मौजूद थे।

पांच बार की विश्व चैंपियन मैरीकॉम ने खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा, आप देश का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं और देश के लिये पदक जीतने पर आपको नयी पहचान मिलेगी जैसे कि मुझे मिली थी। मेरी ओर से आप सभी को इस विशेष खेल के लिए ढेर सारी बधाई।

स्पेशल ओलम्पिक भारत टूर्नामेंट के लिये भारतीय टीम इस प्रकार है-

शीतू शंबू, पूजा, तृप्ति शेलार, शिवानी कुमारी, शालू रवींद्रन, रमनदीप कौर(सभी स्पेशल एथलीट), लिंडा कालाडो, वनिष्का राणा, तन्वी सिंह, भारती बिष्ट, सिंथिया लोबो (सभी सामान्य)।

सामंथा डी कोस्टा(प्रमुख कोच), मोनाली कोरगावकर(कोच), विक्टर वाज(दल प्रमुख)।

The post स्पेशल ओलंपिक यूनिफाइड फुटबॉल कप में खेलेंगी भारतीय महिला टीम appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.