Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

यो यो टेस्ट के आधार पर भारतीय टीम का चयन होने पर भड़के पूर्व कोच ने कहा ये नहीं होना चाहिए बेंचमार्क

आज के समय में भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होने के लिए यो-यो पास करना जरूरी हो गया है। आईपीएल ने शानदार फॉर्म ने रहने वाले अंबाती रायुडू को इसी टीम में फेल होने की वजह से इंग्लैंड दौरे से बाहर होना पड़ा था। वहीं मोहम्मद शमी को भी फेल होने की वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर होना पड़ा था। हालांकि उन्होंने इंग्लैंड सीरीज से पहले टेस्ट पास कर लिया।

यो-यो टेस्ट पर उठने लगे हैं सवाल 

अब इसी टेस्ट पर चौतरफा सवाल उठने लगे हैं। भुवनेश्वर कुमार पिछले कई महीनों से पीठ की चोट से जूझ रहे हैं। इसके बाद भी उन्होंने इस टेस्ट को पास कर लिया और अब वह इंग्लैंड के खिलाफ पहले 3 टेस्ट से बाहर हो गए हैं। चोट की वजह से भुवी ने शुरूआती दोनों वनडे मैच में भी नहीं खेल पाए थे। वह पूरी तरह चोट से उभर भी नहीं पाए थे कि उन्हें अंतिम मैच में खिलाया गया। अब वह महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं।

यो-यो नहीं होना चाहिए चयन का बेंचमार्क 

पूर्व भारतीय गेंदबाजी कोच और आईपीएल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा रहे एरिक सिमंस का मानना है कि यो-यो टेस्ट खिलाड़ियों की फिटनेस चेक करने के लिए तो सही है लेकिन इसके आधार पर टीम ने चयन नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा

“यो-यो टेस्ट का इस्तेमाल मेजरिंग टूल की तरह होना चाहिए, लेकिन इसके साथ ही दूसरे टेस्ट भी होने चाहिए जिससे खिलाड़ियों की मजबूती पता चल सके। यो-यो से यह चेक किया जा सकता है कि पिछली बार से अभी तक खिलाड़ियों की फिटनेस में कितने बदलाव आये हैं.”

यह टेस्ट नहीं बताती खिलाड़ियों की फॉर्म 

यो-यो टेस्ट से खिलाड़ियों की फिटनेस का तो पता चल जाता है, लेकिन उनकी फॉर्म का नहीं चलता। रायुडू आईपीएल में शानदार फॉर्म में थे लेकिन उन्हें इंग्लैंड दौरे से बहार कर दिया गया और इसके बाद वहां टीम इंडिया का मध्यक्रम जूझता नजर आया। इसी वजह से बीसीसीआई को जल्द ही इसपर कोई फैसला लेना पड़ेगा।

The post यो यो टेस्ट के आधार पर भारतीय टीम का चयन होने पर भड़के पूर्व कोच ने कहा ये नहीं होना चाहिए बेंचमार्क appeared first on SportzWiki Hindi.